May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2022। न्यूज ब्रीफिंग में पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से कुछ खास खबरें।
गुरुजनों व विद्यार्थियों ने नए अंदाज में टांगे पालसिये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रकाश सैनी एवं पर्यावरण प्रभारी सीताराम सितारा के निर्देशन में स्टाफ और विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पालसिए बांधे गए। सितारा ने बताया कि आज रामभक्त हनुमानजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया ये कार्य बेजुबान पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में जीवन-दान साबित होगा। ये पालसिए नए तरीके से बांधे गए हैं इसमें दो लीटर की बोतल उल्टी लटकाकर रखी गई है, जिससे खाली होते पालसिए अपने आप भरते जाएंगे। लगभग तीन दिन तक पानी भरने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस अवसर पर पुरुषोत्तम मिश्रा, नवरतन मल एवं अन्य स्टाफ साथियों के साथ कई विद्यार्थियों ने भी रुचि दिखाते हुए लगातार पानी भरने का संकल्प लिया।

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर दिए फूल।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं ने आज राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिसकर्मियों को बधाई दी। यूथ कांग्रेस के जिलामहासचिव गोल्डन तंवर, असगर अली, तनवीर बहलिम पुलिस थाने पहुंचे व थानाधिकारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को फूल भेंट किए व उनकी ड्यूटी की सराहना करते हुए बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में पंछियों के लिए बांधे पालसिये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के युवाओं ने राजस्थान स्थापना दिवस की बधाई दी।