May 20, 2026
10-octttt

शुक्रवार को नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता के लिए निकलेगी विशाल रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2024। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य लगातार क्षेत्र में युवाओं को नशा मुक्त होने का संदेश दे रहें है। आर्य ने बताया कि आदर्श परिवार व समाजहित में आमजन को नशे से मुक्त होना ही चाहिए जिसके लिए शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत विशाल रैली का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ शहर में निकाली जाएगी। साहित्यकार श्याम महर्षि ने बताया कि रैली में विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ो विद्यार्थी शामिल होंगे तथा बड़ी संख्या में आमजन व शामिल होगा। रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होगी तथा झंवर बस स्टैंड से गौरव पथ होते हुए मुख्य बाजार से उपखंड कार्यालय पहुंच कर पूर्ण होगी। महर्षि ने कहा कि राष्ट्र के उच्च नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए देश का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त होवें। आर्य व महर्षि ने नशा मुक्ति महारैली में आमजन से भागीदारी की अपील है।

दुलचासर में विश्वकर्मा जंयती पर किया हवन, प्रतिभाओं का किया सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर में आज विश्वकर्मा मंदिर में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी शिव महाराज द्वारा भगवान विश्वकर्मा का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई। विशेष ज्योत के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर में आयोजित सामूहिक हवन में श्रद्धालुओं ने घी-खोपरों की आहुतियां दी। दुलचासर सहित आसपास के गांव से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और विश्वकर्मा भगवान से समृद्धि की प्रार्थनाएं की। इस दौरान आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण सुथार, राधाकिशन सुथार, नत्थुराम सुथार आदि ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन समिति के कालूराम सुथार ने बताया कि बुधवार रात्रि जागरण में गणेशजी एंड पार्टी की ओर से बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी गई। बता देवें सैरूणा गांव के विश्वकर्मा मंदिर में बुधवार को रात्रि जागरण एवं गुरुवार को सामूहिक हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में मंदिर को गुब्बारों से सजाया गया व हवन पूजन के साथ विशेष आरती का आयोजन किया गया।

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में नमो ऐप का प्रशिक्षण दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2024। भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में आज भाजपा शहर मंडल एवं भाजपा देहात मंडल की संयुक्त बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया व देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर ने की। मंडल महामंत्री सुरेंद्र चुरा ने नमो ऐप के बारे में जानकारी देते हुए मंच संचालन किया। रजनीकांत सारस्वत ने नमो ऐप को डाउनलोड कर विकसित भारत एबेंसडर बनाने के बारे में जानकारी दी। बैठक में देहात मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, मोहननाथ सिद्ध, संदीप कायल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भादानी, युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, हेमनाथ जाखड़, सरिता सिद्ध, मांगीलाल राठी, गोपाल छापोला, सत्यनारायण नाई, नंदू गोदारा, नंदू नाई, महेश मूंधड़ा, भरत जोशी, रजत आसोपा, प्रिशु स्वामी, चांदरतन सेठिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में नमो ऐप के बारे में दी जानकारी।