






बिग्गा में निकाली कलश यात्रा, सजाई झांकियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आज पंच दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने मंगल कलश के साथ यात्रा में भाग लिया गया। कलश यात्रा में झांकियां भी सजाई गई व खूब जयकारे लगें। गांव में माहौल धर्ममय हो गया है और यहां भी 22 जनवरी को यहां रामदरबार सहित भगवान शिव और माता अंजनी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

अंगदान करने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोटरी भवन सादुलगंज बीकानेर में रोटरी क्लब ऑफ ओरगन डोनेशन, बंगलौर तथा रोटरी डायलिसिस सेंटर के संयोजक अरूण प्रकाश गुप्ता के संयुक्त प्रयास से अंगदान करने वाले दानदाताओं का सम्मान किया गया। अरूण प्रकाश ने बताया कि बीकानेर जिला स्तर के कार्यक्रम में 35 किडनी व 1 लीवर दान करने वाले दानदाता का सम्मान किया गया। अनिल श्रीवत्स बैंगलोर ने अंग दान का महत्व बताया। कार्यक्रम से श्रीडूंगरगढ़ से दो माताओं का सम्मान किया गया। एक बिजली विभाग श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत रामदेव सिंह को किडनी देने पर उनकी माँ श्योकारी देवी का सम्मान किया गया वहीं कालूबास निवासी शिवरतन तिवारी को किडनी डोनेट करने पर उनकी माता शांतिदेवी तिवारी का सम्मान किया गया।

गांव उदरासर में धूमधाम से मनाया प्राण प्रतिष्ठा समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव उदरासर के आथुणा बास में नवनिर्मित ठाकुरजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा गुरूवार को की गई। गत दिनों से मंदिर प्रांगण में चल रहे वैदिक मंत्रोच्चारण व धार्मिक क्रियाओं के बाद पंडित भगवानाराम शर्मा ने विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा समारोह को पूर्ण करवाया। इससे पहले गांव की मुख्य गलियों से कलश यात्रा निकाली गई जिसमें डीजे पर भजनों के साथ श्रृद्धालु जम कर नाचे। इस मौके पर गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया एवं मंदिर को सजाया गया। गांव के दुलदास स्वामी ने बताया कि ग्रामीण 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उत्साहित है एवं गुरूवार शाम से 22 जनवरी तक प्रतिदिन अपने घरों में गाय के घी से दीपक कर रहे है।

सोनियासर गोदारन में रामलीला का मंचन प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारन में ग्रामीणों ने 22 जनवरी के रामोत्सव में भागीदारी निभाते हुए गांव में रामलीला के मंचन का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों में मंचन को लेकर खासा उत्साह है और शाम करीब 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रीराम कथा का मंचन किया जाएगा। ग्रामीणों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। रामलीला का मंचन कलाकार जुगल किशोर, समरसिंह सोयला, बजरंग, मनोज कुमार, बाबूलाल, राकेश सहित बाढसर पार्टी द्वारा किया जाएगा।




