May 21, 2026
IMG-20231028-WA0096

मुकेश सैनी को मिली पी-एच.डी. उपाधि।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने श्रीडूंगरगढ के वार्ड नं. 38, कालू बास निवासी मुकेश सैनी को हिन्दी साहित्य में पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की है। सैनी ने अपना शोध-कार्य डॉ. शालिनी मूलचंदानी (सेवानिवृत्त प्राचार्य) के निर्देशन में “भारतीय संस्कृति और निर्मल वर्मा का रचना-संसार” विषय पर पू्र्ण किया। सैनी वर्तमान में शिक्षा विभाग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालबसर में कार्यवाहक प्रिंसीपल पद पर कार्यरत हैं और जाने-माने साहित्यकार डॉ. मदन सैनी के सुपुत्र हैं।

जसनाथजी की बाड़ी में अग्नि नृत्य के साथ संपन्न हुआ परंपरागत धार्मिक आयोजन हुआ, संतो ने की सुख समृद्धि की कामना, सैंकड़ो श्रृद्धालुओं ने मांगी मन्नतें।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023। बीती रात गांव बिग्गा में जसनाथजी की बाड़ी में जसनाथी सम्प्रदाय का विशाल परंपरागत आयोजन अग्नि नृत्य के साथ संपन्न हुआ। जसनाथ आश्रम के परमहंस महंत प्रेमनाथ, योगी काननाथ, परमहंस महंत सोमनाथ महाराज सहित सभी संतो ने क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की। गांव के सक्रिय युवा ओमप्रकाश तावणियां ने बताया कि लिखमादेसर के हंसोजी महाराज के पाटवी शिष्य कुंपोजी व सोमोजी महाराज की जीवित समाधि स्थल पर आयोजित मेले व जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जसनाथजी मंदिर वह सती माता कालदे मंदिर में धोक लगाई लगाकर अपनी मन्नतें मांगी। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, चुरू सहित अनेक स्थानों से जसनाथी पहुंचे व जात लगाई व झड़ूले उतारे। मेले में भंडारे की सेवा पोकरनाथ, रुघनाथ सिद्ध जाखड़ परिवार द्वारा दी गई। महंत भंवरलाल ज्याणी के सानिध्य में सबद गायन के साथ अग्निनृत्य संपन्न हुआ। इस दौरान भामाशाहो का मंदिर कमेटी द्वारा जसनाथजी महाराज की तस्वीर भेंटकर सम्मान भी किया गया। जागरण मंच का संचालन पुरनाथ लंगा बाड़मेर ने किया। आज मंदिर में हवन पूजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने घी की आहुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परंपरागत अग्निनृत्य के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन।