






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के गांव जालबसर से एक प्रतिनिधि मंडल सांसद अर्जुनराम मेघवाल से मिलने पहुंचा। मंडल के अगुवा धर्माराम कुकणा ने बताया कि ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को शुभकामनाएं देते हुए जालबसर से भोमियाजी मन्दिर तक चार किलोमीटर की सड़क बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 कमरें बनवाने की मांग की और सांसद ने ग्रामीणों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। मंडल में रेखाराम लूखा, धर्मपाल बांगड़वा, जोराराम धतरवाल, रणजीत सिंह राजपूत, मोहनराम लूखा, लीछूराम पुनिया, राजूराम लुखा आदि मौजूद रहें।

ठुकरियासर प्रीमियर लीग का समापन, भोमियाजी क्लब हुआ विजयी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर प्रीमियर लीग का बुधवार रात धूमधाम से समापन हुआ। क्रिकेट लीग 2 दिन चला जिसमें गांव के युवाओं ने दर्शक बन कर आनंद लिया। फाइनल मुकाबला हरिरामजी क्लब एवं श्रीभोमियाजी क्लब के बीच हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के प्रयास किए जिसमें भोमियाजी कल्ब ने ट्राफी जीत ली। आयोजन कमेटी के सदस्य योगेश भारद्वाज ने बताया की कुल 6 टीमों ने भाग लिया। सभी मैच क्रिकेट के रोमांच के साथ शांतिपूर्वक खेलें गए।




