May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

शहीद राकेश चोटिया को जेपीएस में दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
क्षेत्र के गौरव शहीद राकेशक कुमार चोटिया के शहादत दिवस पर बुधवार को कस्बे की जयपुर पब्लिक स्कूल में श्रद्धाजंलि दी गई। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बच्चों को शहीद के बारे में पूरी जानकारी दी वहीं चंद्रमुखी घिंटाला ने राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए शहीद राकेश चोटिया अमर रहें के नारे लगाए। इस दौरान पूरे स्टाफ ने शहीद को श्रद्धाजंलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में स्टाफ व बच्चों ने शहीद राकेश कुमार चोटिया को दी श्रद्धाजंलि।

संस्कार केंद्र में मातृ सम्मेलन संपन्न, माताओं को बच्चों को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
आदर्श विद्या मंदिर द्वारा संचालित तीन संस्कार केंद्रो का सामूहिक मातृ सम्मेलन कार्यक्रम नानूदेवी चांडक माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आसाराम पारीक ने की और मुख्य वक्ता के रूप में जिला संस्कार केंद्र प्रमुख मनीष बेदी शामिल रहें। बेदी ने कहा कि आज का सामान्य बालक निरंतर अभ्यास से अपनी क्षमताओं का विकास कर देश का उज्ज्वल भविष्य बन सकते है। माताएं अपने बच्चों के लिए समय निकालकर उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में सामूहिक गीत, नृत्य, कविताएं की विभिन्न प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के संकुल प्रमुख शक्तिसिंह यादव, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन व्यास, प्राथमिक के प्रधानाचार्य देवेंद्र, बालिका प्राथमिक के प्रधानाचार्य सुरेश उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन विनय ने किया व अध्यक्ष आसाराम पारीक ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर के बाल संस्कार केंद्रो का मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित हुआ।

संचेती की पुण्यतिथि पर संस्कार केंद्र में पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
मोमासर के दिवंगत संपतमल संचेती की 13वीं पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा बुधवार को गांव के बाल संस्कार केंद्र में बालकों के पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। राकेश संचेती ने बताया कि मुल्तानी देवी संचेती द्वारा बच्चों को लिखाई पढ़ाई में काम आने वाली किट, कॉपियां, टेबल व टाफियां व बिस्कुट दिए। इस दौरान परिवार के अरूण कुमार, पुखराज व दिव्या संचेती, ओमप्रकाश बाफना, ओमप्रकाश उपस्थित रहें। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए व अणुव्रत गीत भी गाया। अध्यापक बनवारीलाल प्रजापत ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के बाल संस्कार केन्द्र पर पाठ्य सामग्री का वितरण किया।