May 20, 2026
IMG-20240206-WA0051

ठंड से बचने के लिए गौसेवकों को कबंलों का वितरण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के सहित आस पास की सभी गौशालाओं में कार्यरत गौ सेवकों को दानदाता मोहनलाल सिंघी के सहयोग से गर्म कबंलों का वितरण किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम आज गुसाईंसर की श्रीकृष्ण गौशाला से प्रारंभ किया गया। बजरंग सोमाणी व सत्यनारायण सोमाणी की प्रेरणा से सिंघी ने गौसेवकों को कबंले वितरण करवाया जा रहा है। आज क्षेत्र की तीन गौशालाओं में कबंल दिए गए व सभी गौशालाओं में दिए जाने की बात कही। इस दौरान जगदीश सोनी, फारूख मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ व आस पास की सभी गौशालाओं में कार्यरत गौ सेवकों को कबंलो का वितरण प्रारंभ किया गया।

प्रजापति युवा संगठन द्वारा मनाया जाएगा माँ श्रीयादे जन्मोत्सव, तैयारियां जोर शोर से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति समाज के युवा संगठन ने समाज के एकत्रीकरण के प्रयास में समाज की आराध्य देवी माता श्रीयादे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि श्रीरादे माता मंदिर में शनिवार रात भव्य जागरण का आयोजन होगा व जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें शैक्षणिक व सरकारी सेवाओं के सेवारत प्रतिभाओं, समाजसेवियों, श्रेष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ स्थित प्रजापति समाज के सभी परिवारों को सूचना दी गई है। समाज के गणमान्य नागरिकों सहित महिलाएं व युवा युवतियां समारोह में भाग लेंगे। युवा संगठन के सदस्य आयोजन संबंधी विभिन्न तैयारियों में जुटे है।

नैनो यूरिया का छिड़काव, किसानों ने जानी तकनीक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि विभाग की अगुवाई में क्षेत्र के किसानों को ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव की जानकारी दी जा रही है। आज धीरदेसर चोटियान में किसान रामलक्ष्मण चोटिया के खेत में गेहूं की फसल पर छिड़काव किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के किसान मौजूद रहें व नई तकनीक को देखा। कृषि पर्यवेक्षक संदीप कौर ने किसानों को नैनो यूरिया के बारे में जानकारी देते हुए मृदा सुरक्षा के बारे में बताया।

सत्तासर में धूमधाम से भागवत हुई प्रारंभ।

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स। गांव सत्तासर में स्थित नाथेजी महाराज की बाड़ी में सप्त दिवसीय भागवत कथा गुरूवार को धूमधाम से प्रारंभ हुई। पंडित दिनेश सिण्डोलिया ने बताया कि गांव में ठाकुरजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। 14 फरवरी को कथा पूर्ण होगी व रात्रिकाल में जागरण व जम्मा का आयोजन होगा जिसमें अग्नि नृत्य का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक पंडित घनश्याम शास्त्री ने पहले दिन कथा का माहात्म्य सुनाया। आज कथा के दूसरे दिन भागवत में वर्णित भगवान के अनेक अवतारों के बारे में चर्चा करते हुए शास्त्री ने सद्विचार व सत्कार्य के मार्ग पर चल कर सद्जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा सभी गृहस्थों को दी।