May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-02-27 at 19.12.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ को गौराविंत करने वाली दो खबरें, एक साथ।

श्रीडूंगरगढ़ रंगेगा श्याम रंग में, बड़े स्तर पर शुरू हुई बड़े आयोजन की तैयारियां, श्याम भक्तों के लिए बड़ी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। आगामी 12 मार्च से 20 मार्च तक मनाए जाने वाले बाबा श्याम के लख्खी मेले के दौरान देश भर में श्याम भक्तों द्वारा श्याम रंग की रंगत बिखेरी जाएगी। इस दौरान 16 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ कस्बा भी श्याम रंग में रंगा हुए दिखेगा। यहां पर श्याम दिवाने ग्रुप द्वारा सामूहिक रूप से श्याम फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत 16 मार्च को दिन में श्याम मंदिर आडसर बास से हेमू कालानी पार्क तक भव्य झांकी निकाली जाएगी व बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। झांकी के दौरान ईत्र, पुष्प व गुलाल की वर्षा भी श्याम भक्त करेगें। इसके बाद 16 मार्च की शाम को सिंधी कोलोनी स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अंखड ज्योत एवं विशेष चंग धमाल श्याम भक्तों को रोमांचित करेगी। शाम 7.30 बजे शुरू होने वाली इस भजन संध्या में मास्टर नानू, राकेश श्याम दिवाना, तेजकरण दया, देवेश शर्मा आदि प्रसिद्ध कलाकार श्याम भजनों की प्रस्तूतियां देगें। इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। इस महाआयोजन की तैयारियों में श्याम दिवाने ग्रुप के कार्यकर्ता जुट गए है एवं विभिन्न जिम्मेदारियां आपस में बांट रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ का बेटा बना चिकित्सक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। चाहे खेल क्षेत्र हो या चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा लगातार क्षेत्र का मान बढ़ा रहे है। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव रीड़ी के युवक देवनाथ सिद्ध ने छतीसगढ़ के राजकीय मेडीकल कोलेज से अपना एमबीबीएस पुरा कर चिकित्सक बनने में सफलता पाई है। गांव रीड़ी के चूननाथ सिद्ध के पुत्र देवनाथ ने अपनी स्कूली शिक्षा निकटवर्ती कस्बे सांडवा से पूर्ण की थी एवं 12वीं के बाद एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। देवनाथ के बड़े भाई शिवनाथ भी सैन्य सेवाओं में है एवं पूर्व में एनएसजी में बतौर कमांडो सेवांए दे चुके है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।क्षेत्र का बेटा बना चिकित्सक।