






भारती निकेतन महाविद्यालय में हुई फेयरवेल पार्टी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। कस्बे के सबसे बड़े महाविद्यालय भारती निकेतन महाविद्यालय करणी नगर में सीनियर छात्राओं के लिए विदोई समारोह जूनियर छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम आयोजन में दिशा, ममता, लिलिमा, दिव्या, ज्योती, निशा, स्नेहा, प्रियंका आदि छात्राएं सक्रिय रही एवं आयोजन में छात्राओं ने संगीत, नृत्य, भाषण, कविता, रचनात्मक खेलों आदि में भाग लिया एवं अपनी प्रस्तूतियां दी। इस दौरान कला वर्ग की रक्षा शर्मा एवं वाणिज्य वर्ग की दिव्या को मिस फेरयरवेल चुना गया। प्राचार्य डॉक्टर संजय व्यास व कुलदीप शर्मा, सोमनाथ, आकाशदीप, ऋतिक, अखिलेश सिंह, तूहीनेंद्र, एनसीसी एएनओ नितिन सिंह, इंद्रा आदि मौजूद रहे। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में उच्चतर अध्यन के लिय प्रेरित किया व अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर होने की प्रेरणाएं दी।

नाई का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। भाजपा में राज्य स्तर पर विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बनने के बाद पहली बार तोलियासर दर्शन के लिए पहुंचे मांगीलाल नाई का अभिनंदन किया गया। गांव तोलियासर के नवरत्न राजपुरोहित, डूंगर सिंह राजपुरोहित, गणेश सिंह राजपूत, बिलाल बलिया, भागीरथ, दशरथ आदि ने नाई को साफा पहनाया एवं गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया।

करणी माता के लिए डाक ध्वजा 7 अप्रेल को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित करणी माता मंदिर से देशनोक करणी माता मंदिर के लिए प्रथम डाक ध्वजा यात्रा आगामी 7 अप्रेल को आयोजित की जाएगी। सुबह छह बजे गाजे, बाजे के साथ यात्रा रवाना होगी एवं लगातार दौड लगाते हुए श्रृद्धालू करणी माता मंदिर में धोक लगाएगें। यात्रा की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं ने बैठक की जिसमें चंदन सोनी, जीवराज नाई, महेश गुरावा, मुदित भादानी आदि ने तैयारियों पर चर्चा की।
पर्ची सट्टा खिलवाते एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसआई धर्मपाल ने सोमवार दोपहर पुलिस दल के साथ दौराने गश्त मुख्य बाजार में स्थित एसबीआई बैंक के पीछे पर्ची सट्टा खिलवाते एक जने को गिरफ्तार किया। धर्मपाल ने बताया कि वार्ड एक निवासी लूणाराम मेघवाल को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते पकड़ा व आरोपी से 650 रुपए नगद और पर्चियां जब्त की।



