






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार की चार खास खबरें पढ़ें एक साथ
गांव रीड़ी में होगा शुटिंग वालीवाल का महामुकाबला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रीड़ी में शुटिंग वालीवाल का महामुकाबला आगामी 16 मार्च को आयोजित होगा। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से सिद्धों के मोहल्ले में हरीराम बाबा शुटिंग वालीवाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में डे एवं नाईट दोनो समय मैच होगें एवं पहला मुकाबला उदघाटन समारोह के साथ दोपहर 2 बजे होगा। प्रतियोगिता में एंट्री फीस निशुल्क है एवं प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 7100, 5100, 3100 व ट्राफियां दी जाएगी।
मोदी रथ पहुंचने पर ग्रामीणों ने दिए सुझाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को विकसित भारत मोदी गारंटी रथ क्षेत्र के गांव सूडसर में पहुंचा जहां बाजार में मौजूद ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने विकसित भारत संकल्प पत्र हेतू अपने सुझाव रथ में लगी सुझाव पेटी में डाले एवं मोदी को भेजे। इस दौरान नमो एप भी डाउनलोड़ किए गए व रथ द्वारा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थियों के बारे में प्रचार किया। इस दौरान भाजपा श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष अंकित मोदी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री मुकेश पंवार, भाजपा कार्यकर्ता मांगीलाल स्वामी, रेवंत सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बीकानेर से अयोध्या-काशी-मथुरा के लिए रवाना हुई बुलेट यात्रा का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के भाजपा नेता एवं देशभक्ति गीतों के गीतकार, गायकार वेदव्यास की अगुवाई में बीकानेर से अयोध्या, काशी, मथुरा के लिए बुलेट यात्रा बुधवार को रवाना हुई। इस यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर घूमचक्कर स्थित गोपाल होटल पर अभिनंदन किया गया। यात्रा में शामिल यात्रियों पर पुष्पवर्षा की गई एवं दुपट्टे पहना कर जयश्रीराम के नारे लगाए गए। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री गौरीशंकर माली, उपाध्यक्ष अशोक महावर, भाजपा कार्यकर्ता जगदीश सारस्वत, रमेश कुमार कम्मा, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष भंवरलाल दूगड़, भाजपा मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया, कुलदीप ओझा, पार्षद रामसिंह जागीरदार, भैंरूमल ओझा, ऋतिक सारस्वत, अमित भार्गव आदि मौजूद रहे।
गत सरकार द्वारा दी गई राहत बढ़ाने की मांग, सारस्वत ने भी की अनुशंषा, नहीं तो 1 अप्रेल से मंडी में व्यापार होगा महंगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के कृषि मंडी व्यापारियों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है क्योंकि गत सरकार द्वारा कृषक कल्याण फीस में दी जाने वाली 50 पैसे की छूट अब बंद होने वाली है। विदित रहे कि गत सरकार ने कृषि मंडी में बेची जाने वाली उपज में प्रति सौ रुपए पर 1 प्रतिशत कृषक कल्याण फीस लगाई थी एवं बाद में व्यापारियों के विरोध के बाद इसमें 50 पैसे की छूट का नोटिफिकेशन निकाला था। इस नोटिफिकेशन की समय सीमा 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रही थी एवं 1 अप्रेल 2024 से कृषि मंडी के व्यापारियों पर यह स्वत: ही 1 प्रतिशत वसुला जाना शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रदेश भर के व्यापार संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने इस संबध में मुख्यमंत्री से मांग कर 50 पैसे की छूट को यथावत रखने की मांग की है एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी इस संबध में गत 6 मार्च को अपना अनुशंषा पत्र मुख्यमंत्री को भेज कर यह छूट 31 मार्च 2025 तक यथावत रखने की मांग उठाई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने भी इस संबध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर यह छूट नहीं बढ़ने पर मंडी में व्यापार प्रभावित होने की बात कही है एवं जल्द से जल्द छूट को यथावत रखने का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है।




