






रमेश भोजक को किया राज्यपाल ने सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आयोजित अष्टम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा वर्ष 2021 की परीक्षा में समाजशास्त्र में विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर श्रीडूंगरगढ़ निवासी रमेश कुमार भोजक को गोल्ड मैडल व डिग्री का प्रवेश पत्र देकर सम्मानित किया है। उनके जानकारों व परिजनों ने भोजक को बधाई दी।

पीबीएम अस्पताल में वाटर कूलर का लोकार्पण किया सारस्वत ने, ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय से संबंद्ध सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय, बीकानेर में जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता नफीस खान द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में सरस वेलफेयर सोसायटी की प्रेरणा से आरो और वाटर कूलर लगाया है। जिसका लोकार्पण श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा करवाया गया। इससे यहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को अब ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी। लोकार्पण के दौरान सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक चिकित्सालय अधीक्षक सोनाली धवन, अधीक्षक पी.बी. एम चिकित्सालय डॉ पी. के सैनी, उपअधीक्षक डॉ. गौरीशंकर जोशी, डॉ. गरीमा सारस्वत, सरस वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज सारस्वत, नर्सिंग सुपरवाईजर नरेन्द्र मीणा, सहायक अभियंता योगेश सारस्वत, मनोज पाण्डेय, विधायक के निजी सहायक रजनीकांत सारस्वत, राजन अरोड़ा, जसवंत सांखला, रूपचंद सारस्वत, किशन गुरावा, भगवान सिंह लखासर सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें।

सरकारी कॉलेजों में प्रवेश 10 जून से प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालयों में 2024-25 में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से किए जाएंगे। प्रवेश के लिए 10 जून से प्रारंभ होंगे तथा 19 जून तक लिए जाएंगे। मोमासर के सैनी ई-मित्र संचालक पवन सैनी ने बताया कि आवेदन ईमित्र के माध्यम से किए जा सकेंगे और विद्यार्थी आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बैंक पासबुक, कैटेगरी सर्टिफिकेट, ईमेल-आईडी साथ लेकर आवे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 70141 54205 नम्बर पर सम्पर्क कर सैनी से अधिक जानकारी ले सकते है।




