May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-04-13 at 20.56.29

नितिन सिंह बने जिले के पहले जूडो नेशनल ‘ए’ ग्रेड रेफरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर निवासी युवा नितिन सिंह बीकानेर जिले के पहले जूडो नेशनल ए ग्रेड रेफरी बन गए है। नितिन सिंह पुत्र सिकंदर सिंह ने देहरादून में आयोजित हुई एनडीआईओ परीक्षा में यह ए ग्रेड से हासिल की है। विदित रहें सिंह जूडो में पहले ब्लैक बेल्ट होल्डर भी है और इससे पूर्व जनवरी में आयोजित हुई रिपब्लिक डे कैंप में राजस्थान कॉन्टिजेंट के एएनओ के रूप में प्रतिनिधित्व करने वाले बीकानेर के पहले एएनओ भी बने। सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय राजस्थान स्टेट जूडो एसोसिएशन के सचिव महिपाल ग्रेवाल तथा अपने कोच आजाद सिंह, अपने पिता सिकंदर सिंह को देते हुए इनका आभार जताया। इस उपलब्धि पर सिंह के मित्रों व जानकारों ने उन्हें बधाई दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर के नितिन सिंह ने हासिल की ए ग्रेड रेफरी की उपलब्धि, मिली बधाइयां।

टेऊ में एक माह से पेयजलापूर्ति ठप्प, पानी के लिए तरस रहें ग्रामीण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपतहसील क्षेत्र के गांव टेऊ की इन्दिरा कॉलोनी में करीब एक महीने से पेयजलापूर्ति ठप्प पड़ी है और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गर्मी की आहट के साथ ही गांव में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। भाजपा नेता राजेंद्र दिलढानिया ने बताया कि यहां नलकूप सुख जाने के कारण गांव में पिछले एक महीने से पानी की सप्लाई बंद है। इससे टेऊ गांव कि इन्दिरा कॉलोनी के करीब साठ घरों के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति तीन से चार दिनों के अंतराल से होती थी ।अब लगातार एक महीने से जलापूर्ति नहीं होना ग्रामीणों के लिए बड़ी ही परेशानी खड़ी हो गई है। इन्दिरा कॉलोनी के वाशिंदों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बताया कि ग्राम पंचायत  को कई बार अवगत करवाया गया है परंतु सुनवाई नहीं की जा रही है।  जिससे पशुधन भी प्यास से बेहाल हो रहा है। पशुओं के लिए भी ग्रामीणों द्वारा टैंकरों से पानी की व्यवस्था करना काफी परेशानी भरा हो गया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की अनदेखी पर रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से नया ट्यूबवेल खुदवाकर शीघ्र ही पानी की सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण टैंकरों से पानी मंगवाकर हुए परेशान।

गांव में शराब ठेका बंद करवाने के लिए 226वें दिन धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर रविवार को 226वें दिन धरना जारी रहा। धरने पर गांव के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे लगातार गांव में शराब बन्दी की मांग कर रहें है। शराब के नशे में होने वाले अपराधों व महिला प्रताड़ना की घटनाओं की चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने इसे लागू करवाने के लिए पूरी लड़ाई लड़ने की बात कही। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक ने भयंकर गर्मी में भी खुले मैदान में डटे रहने का संकल्प लेने और सरकार एवं प्रशासन पर जनता की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। रविवार को धरना स्थल पर मलिक सहित जोरुसिंह राजपूत, फुसराजसिंह लालासर भी पहुंचे और शराब ठेका बन्द करने की मांग का समर्थन किया। धरने पर तिलोकाराम मेघवाल, हजारीराम पड़िहार, सांवरमल, दिनेश, शंकर, रामकुमार, किशन चोटिया उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ी धूप में धरने पर बैठे ग्रामीण, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक ने सुनवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए।

नाई को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक दिवंगत किशनाराम नाई को श्रद्धाजंलि देने रविवार को कस्बे की निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालक पहुंचे। संचालकों ने नाई के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी। बैठक में जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला, मदर केडी के प्यारेलाल ढुकिया, भरत आदर्श के नंदकिशोर आचार्य, शिवाजी स्कूल के सुरेन्द्र महावर, सरस्वती विद्या आश्रम के नारायण चाहर, सूर्या पब्लिक स्कूल के मूलचंद स्वामी एवं ब्राइट फ्यूचर स्कूल के प्रमोद शर्मा आदि शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों ने अर्पित की नाई को पुष्पाजंलि।

हनुमान जन्मोत्सव पर किया पाठ लगाए जयकारे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में हनुमानजी मंदिर में शनिवार रात श्रद्धालुओं ने हनुमान जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया व जयकारों के साथ प्रसाद वितरण किया गया। पुजारी नागरमल स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में नेमसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, जेठूसिंह राजपुरोहित, पदम सिंह राजपुरोहित, रेवंत सिंह राजपुरोहित, संजयसिंह राजपुरोहित, अशोकसिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, विक्रम सिंह राजपुरोहित, पूनम सिंह, मोहित सिंह, पारस सिंह एवं गजेंद्र सैन सहित अनेक हनुमान भक्त शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का पाठ, लगाए जयकारे।

राज्यपाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आएंगे बीकानेर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार रात 8:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से रात्रि 8:55 बजे रवाना होकर रात्रि 9:10 बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मोहता भवन पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल रात्रि 9:40 बजे यहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल बागडे बुधवार प्रातः 11:05 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थित संत मीराबाई ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां प्रातः 11:30 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 3 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे। दोपहर 3:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 14 अप्रैल को सायं 6 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर सायं सवा सात बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री देवनानी जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मेहता भवन आएंगे तथा रात्रि 11:10 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मंत्री जोराराम कुमावत मंगलवार को आएंगे बीकानेर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत मंगलवार प्रातः 7 बजे जोधपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। कुमावत राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे। वे सायं 4:30 बजे बीछवाल स्थित डेयरी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं पशुधन अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे। कुमावत बुधवार प्रातः 9.30 बजे केसरदेसर जाटान के लिए रवाना होंगे। जहां प्रातः 10 बजे माहेश्वरी सेवा परिषद की प्रथम स्वीकृत पुनर्निमित नंदीशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कुमावत दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।