May 22, 2026
evee

तोलियासर में हुई दिव्य आरती, एसडीएम ने कार्मिकों को दी मेले की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम को तोलियासर भैरव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने उमड़े। प्रकाशसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मंदिर परिसर में शाम को काशी के पंडितों द्वारा की जाने वाली गंगा आरती का आयोजन किया गया। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने मेले आयोजन में शुक्रवार 5 सितंबर से 7 सितंबर तक कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है। शर्मा ने नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल को मेला प्रभारी व उपतहसीलदार सूडसर विनोद कुमार मीणा को दानपात्र प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं गिरधारीलाल, प्रह्लादसिंह, जगदीशप्रसाद, चैनसिंह, रामप्रताप, जीतराम, शंकरलाल जाखड़, रामनिवास पांडिया, संजय कुमार गोदारा, राजबाला, संतोष कुमारी व राजेश कुमारी मीणा को मेला स्थल पर व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारियां दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर मंदिर में आयोजित हुई काशी की गंगा आरती, दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु।

सारस्वत मिले अति. मुख्य सचिव से, पेयजल परियोजना के कार्यादेश जारी करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को विधायक ताराचंद सारस्वत जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोडा से मिले। सारस्वत ने क्षेत्र में स्वीकृत जलजीवन मिशन के तहत स्वीकृत वृहद पेयजल परियोजना का कार्यादेश जारी करने की मांग की। सारस्वत ने अधिकारी को बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र मुख्यत: कृषि व पशुपालन पर निभ्रर है और पेयजल व सिंचाई के लिए भूजल का दोहन किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में जल स्तर 1500 से 1600 फीट गहरे तक पहुंच गया है। इससे आमजन को पेयजल संकटों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नहरी मीठे जल से क्षेत्र की जनता को लाभान्वित किया जाए जिससे हर घर जल योजना का लाभ आमजन को मिल सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नहरी पानी की योजना के कार्यादेश करने की मांग की।

रावतसर में स्वामी का भव्य सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रावतसर में स्वामी समाज के भूमि आवंटन मामले में समाज की एकता की विजय हुई। सीएम की दखल के बाद भूमि का आवंटन कर दिया गया। गुरूवार को इस संबंध में समाज की बैठक का आयोजन हुआ। समाज की एकजुटता व सकारात्मक सहयोग के लिए सभी का आभार जताया गया। कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी समाज उत्थान समिति के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश स्वामी व बीकानेर के संभागीय अध्यक्ष रामेश्वर स्वामी जाखासर रावतसर में समाज बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। संगठन पदाधिकारियों को फुलमालाएं व साफे पहनाए गए। रामेश्वर स्वामी ने पूरे स्वामी समाज का आभार जताते हुए समाज के लोगों को एक दूसरे का सहयोग करने व एकजुट होने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर के रामेश्वर स्वामी का रावतसर में हुआ भव्य सम्मान।

गुंसाईसर बड़ा में सुख समृद्धि के लिए गायत्री हवन संपन्न।  
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायत्री परिवार का अखंड ज्योति कलश यात्रा गुरूवार को गुसाईंसर बड़ा पहुंची। यहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। संस्था के प्रतिनिधि सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि गांव में गुसांईजी मंदिर में गांव की सुख शांति के लिए गायत्री हवन किया गया। सभी ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जप किया। इस दौरान बीकानेर से गायत्री परिवार के दीनदयाल, जगदीश प्रसाद, अमरसिंह, पवन कुमार, करणीदान चौधरी, श्रीडूंगरगढ़ से सत्यनारायण प्रजापत, भैरूंदान स्वामी, बिग्गा से बजरंग सारस्वत शामिल हुए। वहीं गांव के भंवरलाल शर्मा, अणतुराम शर्मा, श्रवण कुमार शर्मा, गोरधन कुम्हार प्रजापत, रेवंतराम शर्मा, लालचंद सुनार सहित गांव की अनेक श्रद्धालु ग्रामीण व मातृशक्ति उपस्थित रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुंसाईसर बड़ा में गुसाईंजी मंदिर में गांव में सुख समृद्धि के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया।