May 21, 2026
010101

वीर शिरोमणि दुर्गादास व पूज्य तनसिंहजी के जयंती समारोह की तैयारियां प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ व पूज्य तनसिंहजी का चरित्र आज भी युवाओं के लिए राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठ होने की प्रेरणा देते है और ऐसे इतिहास पुरुषों के जयन्ति समारोह भव्य रूप से मनाए जाने चाहिए। ये बात आज वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास में आयोजित तैयारी बैठक में कही। संभाग प्रमुख रेवंत सिंह ने कहा कि 13 अगस्त 2023 को वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य तनसिंहजी का जन्म शताब्दी समारोह राजधानी दिल्ली में भव्य रूप से मनाया जाएगा ओर इसमें ट्रेन से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिक भाग लेंगे। क्षत्रिय सभा अध्यक्ष छैलूसिंह शेखावत ने दिल्ली आने जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस दौरान तैयारी बैठक में रतन सिंह केऊ, सवाईसिंह बरजांगसर, गणेशसिंह, जुगलसिंह, सोहनसिंह, मगन सिंह पुन्दलसर, शेरसिंह झंझेऊ, विजयसिंह इंदपालसर, जगमालसिंह, शैतानसिंह, श्रवणसिंह कीतासर, विक्रमसिंह सत्तासर, ईंद्रसिंह, लक्ष्मणसिंह धीरदेसर, कानसिंह जालबसर, ओमपालसिंह जोधासर, हनुमानसिंह, हरिसिंह गुसांईसर, भागीरथसिंह, रणवीरसिंह, जयसिंह, जेठुसिंह सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

बीएलओ का कार्य नहीं करने की घोषणा, शिक्षक हुए एकजुट, करेंगे आंदोलन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा के साथ आज राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के शिक्षक सदस्यों ने उपखंड कार्यालय के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश सदस्य सोहन गोदारा ने कहा कि मुख्य मांग बीएलओ के कार्य से मुक्त करने की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बचाने के लिये शिक्षकों को ही आगे आना होगा क्योंकि सरकार शिक्षा का निजीकरण करने पर तुली हुई है। संघ जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने धरनार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षकों द्वारा बीएलओ का कार्य नहीं करने की घोषणा करते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही। तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू ने उपखंड के प्रत्येक शिक्षक को साथ लेकर आंदोलन किया जायेगा। शिक्षक अब शैक्षिक कार्यों के अतिरिक्त अन्य 34 प्रकार करवाए जा रहें कार्य नहीं करेंगे। धरना स्थल पर शिक्षक नेता प्रभुराम बाना, कुशलाराम सहू, दानाराम डेलू, सभा अध्यक्ष बालाराम मेघवाल, कैलाश सिहाग, पन्नाराम डेलू, श्रवण सारस्वत, लालचंद गोदारा, मुकेश मीणा ने सम्बोधित करते हुए शिक्षकों को एकजुट होने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया।