May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ में सरकारी स्कूल में संगीत शिक्षक की आवश्यकता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ताल मैदान के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संगीत शिक्षक के लिए अस्थाई भर्ती निकली है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि संगीत अधिगम के अंतर्गत संगीत शिक्षक की पूर्णत: अस्थाई तौर पर मानदेय आधारित सेवाएं देने के लिए संगीत में एमए या संगीत क्षेत्र के राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तरीय इच्छुक कलाकार दिनांक 18 व 19 अगस्त 2025 को विद्यालय कार्यालय में अपने दस्तावेजों सहित संपर्क कर सकते है।
प्राध्यापक व कोच के 3225 पदों के लिए आवेदन आज से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग मे प्राध्यापक एवं कोच (स्कूली शिक्षा) के हिंदी, अंग्रेजी सहित 27 विषयों के लिए 3225 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन गुरूवार से शुरू होंगे। 12 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है।
आरयू में नहीं होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, नेट के अंकों के आधार पर होगा प्रवेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान विवि में अब पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। नेट के अंकों के आधार पर ही पीएचडी में प्रवेश मिल सकेगा। राजस्थान विवि की शैक्षणिक परिषद की बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया। बैठक में विवि अनुदान आयोग द़्वारा पीएचडी प्रवेश के सबंध में जारी नए नियमों को विश्वविद्यालय में अंगीकार करने की अनुशंसा की गई। इसके अनुसार यहां पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। नए नियमों के तहत पीएचडी प्रवेश परीक्षा के स्थान पर अब सीधे राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं के आधार पर पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश हो सकेगा। आरयू कुलगुरू प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि नए नियमों से जल्दी ही पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी।