May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-08 at 21.10.13

MGSU में विज्ञान की शाखाएं खोलने की मांग, विधायक ने दिया कुलपति को पत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एमजीएसयू के विश्वविद्यालय परिसर में विज्ञान संकाय की विभिन्न शाखाएं खोलने की मांग को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कुलपति को पत्र लिखा है। सारस्वत ने बताया कि विज्ञान संकाय के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान जैसे विषय संचालित नहीं है। विभाग इसी वर्ष सभी शाखाओं में प्रवेश कर छात्र छात्राओं को राहत देवें।

प्रदेशाध्यक्ष के गांव में हुआ जिला अध्यक्ष का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम सेना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक मेघवाल का सोमवार रात को अभिनंदन समारोह सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नौसरिया के गांव में आयोजित किया गया। इस मौके पर त्रिलोक ने अपनी नियुक्ति के लिए आभार जताया एवं गांव के अंम्बेडकर चौक स्वागत किया गया। स्वागत में डीजे के साथ रैली निकाली गई एवं साफा पहना कर, माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। ग्रामीण रूघाराम मायल, रामुराम देवाला, रेखाराम मायल, अर्जुन मेघवाल, सांवरमल मेघवाल, हरजी नायक, डूंगर मायल, सीताराम मेघवाल, हरिराम मेघवाल, भिंयाराम मेघवाल, बीरबल मेघवाल, रेवंत मायल, लीलाधर, सुरेश, कमल, श्रीराम देवाला, फेफाराम, रिछपाल, लिछमणाराम, मोहनलाल, हरिराम, खिराजराम, राकेश, हडमान मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नौसरिया ने भीम सेना का उद्देश्य जाति मुक्त समाज का निर्माण करने का बताया व संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।

वार्ड 23 व 24 में पेयजल किल्लत से परेशान वार्डवासी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के वार्ड 23 व 24 में गत पन्द्रह दिनों से पेयजल आपूर्ति समय पर नहीं होने का आरोप लगाते हुए नागरिक इस समस्या से खासे परेशान हो रहें है। पेयजल किल्लत को लेकर पूर्व पार्षद मूलचन्द स्वामी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजा। स्वामी ने विभागीय कार्मिक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दोनों वार्डों में गत वर्षों से एकान्तर जलापूर्ति की जाती रही है परंतु पिछले दो सप्ताह से लोग भारी समस्या से जूझ रहे हैं और टैंकर मंगवा कर परेशान हो गए है।

दो युवकों ने बचाई बेजुबान की जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर एक हिरण को कुत्तों ने घेर लिया और उसे घायल कर दिया। गांव लोडेरा निवासी घनश्याम नायक और राकेश मेघवाल इसी मार्ग से मोटरसाइकिल लेकर लूणकरणसर जा रहें थे। दोनों युवकों ने कुत्तों के चंगुल से हिरण को छुड़वाया और लूणकरणसर वन विभाग को सौंपकर उसके प्राण बचाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोडेरा के दो युवकों ने बचाए बेजुबान के प्राण।