






“वन नेशन वन इलेक्शन” सम्मेलन में शामिल हुए गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में शनिवार को भाजपा द्वारा छात्र नेताओं के साथ वन नेशन वन इलेक्शन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, श्रवण बगड़ी, अभियान के प्रदेश संयोजक सुनील भार्गव, सहसंयोजक महेंद्र राठौड़, उमेश दत्त, अर्जुन तिवारी, श्याम राजावत, शंकर गोरा सहित कई नेता शामिल हुए। बीकानेर से भी बड़ी संख्या में छात्र नेता पहुंचे और बीकानेर संभाग की ओर से डूंगर कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने संभाग की छात्र शक्ति की ओर से प्रस्ताव का अनुमोदन किया। सम्मेलन में विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। क्षेत्र के युवा छात्र नेता मांगीलाल गोदारा सहित सुनिल मेघवाल, भवानी पालीवाल, काननाथ गोदारा, अतुलानंद, मुकेश पूनियां (महासचिव), बीरबल कुमावत (पूर्व महासचिव), श्रवण कुमार कुमावत (महासचिव), मानवेन्द्र सिंह, मोहित बापेऊ, गजानंद ओझा, अशोक बिश्नोई, पवन स्वामी, शुभम शर्मा, प्रदीप सोनी, अशोक तावनियां, बजरंग बिश्नोई, अजय जिनगर, प्रखर मितल, मदन गोपाल सोनी, आसकरण ओझा, निशांत गौड़, गजेन्द्र सिंह भाटी, विजय पाल कूकणा, सुभाष वाल्मीकि, चिराग तनेजा, विनायक पारीक, भंवरलाल बारूपाल, उत्तमनाथ सिद्ध, धर्मवीर सिंह नथावत, पूनमचंद पूनियां, अभिलाषा, हुलास भाटी सहित अनेक छात्र नेता शामिल हुए।

धूमधाम से रवाना हुआ पूनरासर पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से शनिवार शाम 4 बजे 100 पदयात्रियों का पूनरासर पैदल संघ धूमधाम से रवाना हुआ। बिग्गाबास से गणेश मंदिर से संघ जयकारों के साथ रवाना हुए। संघ में जय हनुमान सुंदरकांड मंडली के सभी सदस्य शामिल हुए। मंदिर पुजारी सहित आस पास के लोगों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।

कस्बे में हुई बरसात, उपजिला अस्पताल के चारों और भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में दिन भर बादल छाए रहें व शनिवार देर शाम को जमकर बरसात हुई। नागरिकों ने बरसात का खूब आनंद लिया। बरसात के बाद कस्बे में नीचले स्थानों पर पानी भर गया। वहीं उपजिला अस्पताल के चारों और जलभराव हो गया। जिससे भर्ती मरीजों के परिजन खासे परेशान हुए।




