May 22, 2026
evee

शहीद की जन्म जयंती पर अमर रहें के नारे गूंजे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ अंचल का गौरव शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की 53वीं जन्म जयंती पर बीकानेर स्थित शहीद स्मारक पर अनेक युवाओं ने पुष्पाजंलि अर्पित की। सीताराम सियाग ने बताया कि 16 अक्टूबर 1971 को जन्मे कैप्टन चंद्र चौधरी की जन्म जयंती पर कबड्डी कोच भागीरथ गोदारा, भरत सारण, बलराम, पूर्ण, अक्षय, प्रदीप, संतोष, नरेंद्र मोहित, लीला, जयश्री, प्रियंका, जाह्नवी शहीद अनेक युवाओं ने श्रद्धाजंलि दी। वहीं DESH ग्रुप की ओर से जयंती संदेश के साथ पुष्प गुलदस्ता भेजा गया। युवाओं ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी अमर रहें के नारे लगाए।

भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों के विशेष, रीड, थिंक एवं लर्न थीम पर आई पुस्तक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान विषय की तैयारी हेतु भवेश भास्कर सोनी द्वारा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक तैयार की है। इस पुस्तक में सरल भाषा में चित्रों सहित विषय-वस्तु को समझाया गया है। रीड, थिंक एवं लर्न थीम पर आधारित इस पुस्तक के हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों संस्करण उपलब्ध है। सोनी ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को दृष्टिगत इस पुस्तक में शार्ट नोट्स के साथ उदाहरण भी हैं। लेखक ने बताया कि यह सामग्री लेखक के यू-ट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होगी जिसका लाभ कोई भी विद्यार्थी ले सकता है। पुस्तक का मूल्य मात्र 100 रुपए है।

शुक्रवार को जीएसएस पर तालाबंदी का निर्णय, धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में 132 राजपुरा जीएसएस का कार्य प्रारंभ करवाने के लिए किसानों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने पर उत्तमनाथ सिद्ध, हरिनाथ, परमनाथ, राजूनाथ, शंभूनाथ, रूपनाथ, हरनाथ, शंकरलाल हुड्डा, परमेश्वर नाथ  मौजूद रहें। धरनार्थियों ने गुरूवार तक सुनवाई व समस्या का समाधान नहीं होने पर शुक्रवार सुबह जीएसएस पर तालाबंदी करने की बात कही।

ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड कार्यालय के सामने ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर बैठे समिति सदस्यों ने निर्माण शुरू नहीं होने तक धरना जारी रखने की बात कही। दूसरे दिन धरने पर 55 लोगों की उपस्थित रही। यहां पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, हरिप्रसाद सिखवाल, राजेंद्र स्वामी, केके जांगिड़, प्रेमकुमार सिखवाल, बाबूलाल रेगर, अयूब तंवर, सरवर मिस्त्री, शूरवीर मोदी, मदन सोनी, मदन मेघवाल, श्रीमती सोनिया तोलियासर, कमल मेघवाल बापेउ, उमेद मुगल, शरीफ सिलावट ,आमिर खान, श्रीराम भादू, पवन कुमार शर्मा धर्मास, अकबर लूहार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

सांखला को बाजार में मिला मोबाइल, मालिक को लौटाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में गांधी पार्क के पास पीटीआई जगदीशसिंह सांखला को एंड्रायड फोन पड़ा मिला। सांखला ने फोन के मालिक का पता करने के लिए प्रयास किए। फोन मालिक ने जब फोन किया और फोन खो जाने की बात कही तो सांखला ने उन्हें फोन मिलने की जानकारी देते हुए फोन ले जाने की बात कही। फोन कालूबास निवासी एक श्रमिक था जिसे उन्होने लौटा दिया। फोन मालिक ने खोया फोन लेकर प्रसन्नता जताते हुए सांखला का आभार जताया।