






राधाप्रेमी कल धूमधाम से मनाएंगे राधाष्टमी का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को गणेश मंदिर में शाम 3 बजे से 6 बजे तक राधाष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। राधिका सत्संग मंडली की महिलाएं आयोजन की तैयारियों में जुटी है। कार्यक्रम में नीले रंग के परिधानों में सजे धजे राधा प्रेमी राधा भजनों का आनंद लेंगे। उत्सव में लड्डूगोपाल व नन्हीं बालिकाओं को राधा रूप में सजाकर लाना है।
24 सितंबर को रवाना होगा श्रीकरणी मित्र मंडल का संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 24 सितंबर 2025 को कालू बास के श्रीकरणी मंदिर से दोपहर सवा दौ बजे श्रीकरणी मित्र मंडल के बैनर तले देशनोक पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ की ये 24 वीं फैरी होगी व संघ में शामिल होने के लिए करणी भक्तों को अग्रिम पंजीयन करवाना होगा। संघ में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांव जेतासर, तोलियासर, हेमासर, लखासर के पैदल जाने वाले भक्त भी शामिल हो सकेंगे। संघ के किशनलाल नाई व बहादूरसिंह चौहान ने बताया कि संघ पैदल देशनोक पहुंचकर माँ करणी के दरबार में धोक लगाने के बाद लौटने के दौरान बस द्वारा खुड़द धाम में इंद्र बाईसा के दर्शन करते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगा। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9460509282 पर या 9799985040 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।
आचार्य कालूगणी का महाप्रयाण दिवस मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मालू भवन में साध्वी संगीतश्री जी व डॉ परमप्रभा जी के सान्निध्य में तेरापंथ समाज के अष्टम आचार्य कालूगणी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। साध्वी संगीतश्री जी ने आचार्य कालूगणी को तीन तीन आचार्यों का सान्निध्य मिला। उनका 27 वर्ष का शासन काल स्वर्णिम काल रहा जिसमें शिक्षा, सेवा, साधना व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ। उन्होंने कहा कि आचार्य कालूगणी का ऐसा प्रभाव था कि उनके विरोधी भी उनकी वाणी से अभिभूत हो जाते थे। साध्वी श्री ने सभी श्रावक श्राविकाओं से अपने जीवन में आचार्य कालूगणी जी की शिक्षाओं को आत्मसात कर धर्ममार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। सुमित बरडिया ने गीत प्रस्तुत किया व मंजू झाबक व सुमन पुगलिया ने विचार व्यक्त किए।

गौशाला अवलोकन करने आए परिवार को किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में शनिवार को बीकानेर निवासी दानदाता कांगला जोशी परिवार पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने गौशाला का अवलोकन किया व यहां की व्यवस्थाओं को सराहा। इस दौरान महिलाओं ने गौवंश को गुड़ खिलाया। गौशाला समिति ने जोशी परिवार के सभी सदस्यों का दुपट्टा पहना कर सम्मान किया।




