May 21, 2026
sri-news-banner-Recovered

कल होगा जागरण, कामड़ कलाकार देंगे प्रस्तुति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में झुमरदास महाराज की स्मृति में शनिवार रात सवा नौ बजे जागरण का आयोजन होगा। जागरण में बाबा रामदेव के प्रसिद्ध भक्तों की टोली कामड़ कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। बता देवें 31 मई 2024 को झुमरदास महाराज का देहांत हो गया था और कल उनकी स्मृति में जागरण का आयोजन किया जाएगा। रविवार सुबह सवा ग्यारह बजे से भंडारा भी किया जाएगा।

ट्रोमा में आ रही बाधांए दूर करे सरकार – भादू
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2024। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मूलाराम भादू ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन देकर श्रीडूंगरगढ़ मे लंबित पड़े ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है। भादू ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से ट्रोमा सेंटर की अत्यंत आवश्यकता है एवं इसके अभाव में लगातार विभिन्न दुर्घटनाओं में लोगों के जान माल का नुकसान हो रहा है। गत कांग्रेस सरकार ने लोककल्याण को देखते हुए ट्रोमा सेंटर स्वीकृत कर दिया था एवं भूमि भी आंवटित हो गई थी। लेकिन नई सरकार आने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, जबकि निर्माण करवाने के लिए दानदाता तैयार बैठे है। ऐसे में भादू ने जल्द से जल्द निर्माण शुरू करवाने की मांग की है एवं इसके अभाव में जन आंदोलन की चेतावनी दी है।

नेत्र चिकित्सालय, बीकानेर में तीन ए.सी. दान दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले नेत्र चिकित्सालय बीकानेर में 3 एयरकंडीशनर दान दिए गए है। संस्था सदस्य ललित बाहेती ने बताया कि एयरकंडीशनर के सहयोगी श्रीडूंगरगढ़ के भूराराम गणेशमल प्रजापत, गुलाबचंद रमेशचन्द प्रजापत, रामचंद्र राधेश्याम प्रजापत परिवार रहें है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने संस्था का आभार जताया। संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए संस्था प्रयासरत है। नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ जयश्री मुरली मनोहर, पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक पीके सैनी, डॉ नोरंग महावर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ कोचर, डॉ डागा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्था के डॉ मदन सैनी, बजरंगलाल सेवग, तिलोकचंद गहलोत, विजयराज सेवग, जगदीश भामू, रवि शर्मा, सुरेश भादानी, अशोक पारीक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने सभी का आभार जताया।

बालाराम चुने गए प्रदेश कार्यसमिति में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के 57वें महासमिति अधिवेशन का आयोजन झुंझुनू के बग्गड़ में 13 व 14 जून को आयोजित हुआ है। इस अधिवेशन में श्रीडूंगरगढ़ उपशाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद बालाराम मेघवाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निर्वाचित किया गया है। अधिवेशन में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ उपशाखा से मेघवाल सहित हरिराम सहु, नोरंगराम जाखड़, कुंभाराम डेलू, गणपत कालवा आदि भी बग्गड़ पहुंचें व संगठन चर्चा में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षाविद् बालाराम को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।