May 21, 2026
0000000000

विवाहिता से मिलने आए युवक की पति व उसके भाइयों ने की हत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बादनूं गांव की रोही में सोमवार देर रात एक युवक को पेड़ से बाधंकर लाठियों से पीट पीट कर हत्या कर दी। जसरासर थाने में बादनूं निवासी 39 वर्षीय मंगलाराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल ने इसी गांव के राजूराम, मनोज व सीताराम पुत्रगण नानूराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके भाई राजूराम के साथ लाठियों से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जसरासर संदीप कुमार कर रहें है। संदीप कुमार ने बताया कि मृतक युवक अकेली विवाहिता से मिलने ढाणी में घुस गया और विवाहिता के पति व उसके भाइयों ने मौके पर पहुंचकर उसे लाठियों से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
बेटा बहू खाना नहीं देते, करते है मारपीट, बुजुर्ग ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती कालू थाने में एक बुजुर्ग पिता ने थाने पहुंच कर अपने बेटे बहू व पोते पर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कालू थाने में सहजरासर निवासी भंवरलाल पुत्र मंगतुराम सांसी ने अपने बेटे किशनलाल, बहू रोशनी, बेटे देवकरण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा व बहू आए दिन उसके साथ मारपीट करते है और परिवादी को खाना नहीं देते। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामसिंह को दी गई है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व एलडीसी में नौकरी का झांसा देकर 65 लाख ठगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी नौकरी का झांसा देकर 65 लाख रूपए ठग लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विनोबा बस्ती निवासी रमेश कुमार वाल्मीकि ने तनवीर लोहिया व श्रवण कुमार के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने बताया कि तनवीर लोहिया ने खुद को कृषि विश्वविद्यालय में सहायक अधिकारी बता कर कृष विवि में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवाओं से 65 लाख रूपए वसूल कर लिए है। आरोपी ने फर्जी जॉइनिंग लिस्ट भी जारी कर दी। ऐसे में युवाओं को सरकारी नौकरी लगने का भ्रम हो गया। बाद में जब युवक कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे तो सच्चाई सामने आई। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न तो ऐसी कोई भर्तियां हुई है और ना ही कोई लिस्ट जारी की गई है। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ितों ने सदर पुलिस को दोनों आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। थानाधिकारी दिगपालसिंह ने सख्ती से पूछताछ़ की तो तनवीर लोहिया व श्रवणक कुमार ने राज उगल दिए। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ितों ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।