May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे किसी जानकारी के लिए अनेक माध्यमों की परेशानी से आप मुक्त हो सकें व प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से जुड़े। पूर्ण सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों व अपने क्षेत्र की खबरों से जुड़ सकेंगे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ कर।
बीकानेर भाजपा शहर अध्यक्ष और भाजपा नेता हुए आमने सामने
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर शहर आज अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मना रहा है और लक्ष्मीनाथ परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के पार्षद व शहर अध्यक्ष के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। हालात यहां तक पहुंच गये कि पार्षद ने पतंगों को लात मारकर अपनी भड़ास निकाली। बताया जा रहा है कि कार्यक्रमों की सूचना नहीं मिलने से आक्रोशित पुराना शहर मंडल नाराज चल रहा था। इस बीच उन्हीं मंडल क्षेत्र में जब पतंग वितरण को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह को पार्टी किसी के बाप के होने की बात तक कह डाली। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने बीच बचाव तक किया लेकिन पार्षद मानने को तैयार नहीं हुआ। आखिर कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित कर लोग रवाना हो गये। जानकारी मिली है कि भाजपा पुराना शहर मंडल के पतंग वितरण कार्यक्रम के दौरान पार्षद किशोर आचार्य ने आयोजन नहीं होने की सूचना दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य व अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गये। बातचीत आखिरकार जबरदस्त वादविवाद में तब्दील हो गई और हाथपाई तक की नौबत आ गई। बताया जा रहा है कि पार्षद ने गाली गलौच तक की। किशोर आचार्य का कहना है कि भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर सेपुराना शहर मंडल लंबे समय से उन्हें जानबूझकर कार्यक्रमों की सूचना नहीं देता है। इसकी शिकायत शहर अध्यक्ष व मंत्री से भी कई बार की जा चुकी मगर कोई सुनवाई नहीं। वहीं अखिलेश प्रताप ने कहा कि इन्हें ग्रुप में जोड़ा हुआ था,ये स्वयं ग्रुप से लेफ्ट हुए है। ऐसे में किसी को व्यक्तिगत सूचना देना कभी-कभी रह जाता है।
प्रदेश भर में गेहूं लेने के लिए 14.86 लाख आवेदन आए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं लेने के लिए प्रदेश के 14, 86, 195 लोगों ने पोर्टल पर आवेदन किया है। इनमें नागौर सबसे आगे है जहां 98,227 लोगों ने फार्म भरा है वहीं सबसे कम की बात करें तो सिरोही में 18.037 लोगों ने फार्म भरें हे। राज्य सरकार ने 10 लाख नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ने की घोषणा की थी। अब इन14 लाख आवेदनों में से पात्रता और 32 श्रेणियों के आधार पर छंटनी होगी।
राजस्थान में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आरएलपी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में आरएलपी भी पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में उतरने के मूड में नजर आ रही है। पार्टी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हाल ही में बेनीवाल ने चुनावी तैयारियों के तहत उदयपुर, राजसमंद, चितौड़गढ़ में कई स्थानों का दौरा करके दक्षिणी राजस्थान की भी नब्ज टटोलने का प्रयास किया है।