






डांडिया महा-उत्सव में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़ कर भाग।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स 21 अक्टूबर 2023। कस्बे के श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय में आज डांडिया महा-उत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बालिकाओं ने ग्रुप बनाकर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम में विभन्न संकृति का समायोजन कर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सुथार ने कहा कि नवरात्रि महा-उत्सव हमारी संस्कृति का प्रतीक है और विद्यार्थियों को उत्सव व त्यौहारों को परम्पराओं के अनुसार जरूर मनाना चाहिए। सांकृतिक प्रभारी राजेश मीणा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सांकृतिक गतिविधियों का होना भी आवश्यक है। डॉ.राजेश सेवग ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस दौरान सुनील आचार्य, डॉ.श्याम सुंदर वर्मा, लव कुमार, डीपी मुकेश जांगिड़, सुशील सुथार, मुकेश सैनी मौजूद रहें।

धड़ देवली धाम बिग्गा में मायरा वाचन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में धड़ देवली के वीर बिग्गाजी महाराज मंदिर परिसर में पांच दिवसीय नानी बाई का मायरा का वाचन आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ है। कथा स्थल पर सुदंर झांकिया सजाई गई। मायरा वाचिका बाड़मेर की विमला जाखड़ ने वीर बिग्गाजी महाराज के कथा प्रसंग सुनाया और ग्रामीणों को सत्य का महत्व बताते हुए सत्यवादी बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान पुजारी मालाराम तावनियां, सरपंच जसवीर सारण, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, ओमप्रकाश सारण, मोहनराम जाखड़, भींयाराम जाखड़, अशोक सारण, सहित बड़ी संख्या में मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। श्रीवीर बिग्गाजी मानवसेवा संस्थान के सेवादारों ने बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुलक भोजन की व्यवस्था की। इस दौरान मेला कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें व बड़ी संख्या में महिलाओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया।

कोटासर गौशाला में मनाया मां करणी का जन्मोत्सव, की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में मां करणी के जन्मोत्सव पर मेले का सा माहौल रहा। अनेक श्रद्धालुओं ने यहां मन्दिर में दर्शन किए व गौशाला में सेवा दी। गंगाशहर से दानदाता महावीर प्रसाद जोशी, रामेश्वरलाल जोशी, करणीदान जोशी, मालचंद जोशी, बद्रीनारायण जोशी हरियाणा अरनियावाली के दानदाता बालकिशन जोशी, रामवतार जोशी, भादरा से कुलदीप व मुरलीधर जोशी, सिरसा भूपचंद जोशी, मनीराम जोशी, फूलचंद जोशी, जगदीशप्रसाद जोशी परिवार सहित पहुंचे। गौसेवार्थ राशि सहयोग देते हुए गौवंश को गुड़ खिलाया। सभी का गौशाला कमेटी द्वारा गौशाला दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व स्मृति चिन्ह दिए गए। समिति के अमर सिंह, ओमसिंह, किशोर सिंह मौजूद रहे।

काली मंदिर में सजाई झांकिया, केक काटकर मनाया मां कालका का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सरकारी अस्पताल के पास स्थित काली मां मन्दिर में मां का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मन्दिर समिति द्वारा यहां विशेष आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सुंदर झांकिया सजाई गई। पंडित जगदीश उपाध्याय ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर माँ के जन्मोत्सव पर केट कटवाया। बड़ी सांख्य में शामिल श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाए। केक का प्रसाद वितरित किया गया।

मोमासर बास के करणी माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज माँ करणी के श्रद्धालुओं ने माँ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रागंण को गुब्बारों व फुलों से सजाया गया। पुजारी ने विशेष ज्योत आरती की और भक्तों ने केक काटकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान माँ के जयकारे गूंजे व दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

जेपीएस के विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन कर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के प्रसिद्ध आड़सर धाम में नवरात्र का नौ दिवसीय मेले चल रहा है। मेले में प्रतिदिन सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंच रहें है। आज जयपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी आड़सर माता के दरबार में पहुंचे और जयकारे लगाते हुए दर्शन किए। मंदिर प्रागंण में आयोजित भागवत कथा में भी बच्चों ने भाग लिया। कथावाचक राकेश भाई ओझा ने बच्चों को धर्म के प्रति गहरी आस्था रखने का संदेश देते हुए मोबाइल फोन का उपयोग के प्रति जागरूक होने की बात कही। इस दौरान विद्यालय संचालक कुंभाराम घिंटाला व एमडी चंद्रमुखी घिंटाला का ओझा ने सम्मान किया। विद्यालय स्टाफ संदीप कुमार गोदारा, कंचन, पल्लवी, रमेश पुरोहित, रजनी, अंजलि, मनीष, राकेश, सुरजसिंह ने व्यवस्थाएं संभाली।

प्रजापति युवा संगठन ने किया 151 कन्याओं का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित श्रीयादे माता मंदिर में प्रजापति युवा संगठन द्वारा आज कन्या भोज का आयोजन किया गया। यहां 151 कन्याओं का पूजन किया गया व संगठन के युवा सदस्यों ने सेवा कार्य संभाला। इस दौरान मघराज, डूंगरमल, सीताराम, जगदीश प्रसाद, शिवकुमार, इंद्रचंद, दीनदयाल, श्याम सुदंर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें व सक्रिय रहकर पूजन कार्य किया।

एजी मिशन स्कूल में 251 कन्याओं का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज महासप्तमी के दिन एजी मिशन स्कूल के प्रांगण में 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया। प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक, उपप्रधानाचार्य सुनीता कौशिक व विद्यालय संरक्षक उदाराम चौधरी ने कन्या पूजन किया। डॉ कौशिक ने नवरात्र के पर्व का महत्व बताते हुए इसे कन्या सम्मान का पर्व बताया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने भी आयोजन में सहयोग दिया।




