May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-08 at 21.10.13

श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष पद की शपथ कल लेंगी सुशीला पुगलिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की नव निर्वाचित अध्यक्षा सुशीला पुगलिया रविवार को प्रातः 8-30 बजे साध्वी कुंथूश्रीजी से मंगलपाठ सुनकर अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। तुलसीराम चोरड़िया ने बताया कि तेरापंथ धर्म संघ की अनेक संस्थाओं से जुड़ी सुशीला पुगलिया धर्म संघ की निष्ठावान श्राविका तो हैं ही, वे सामाजिक कार्यकर्ता भी है। पुगलिया का निर्वाचन सर्व सम्मति से हुआ है और वे प्रथम महिला हैं जो अध्यक्ष पद के लिए चुनी गई हैं। उनके चयन को लेकर समाज में हर्ष का वातावरण है।

त्रिलोकाराम बने बीकानेर जिलाध्यक्ष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास निवासी त्रिलोकाराम पुत्र आसुराम मेघवाल को भीम सेना संगठन में बीकानेर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया। मेघवाल ने उन्हें सेना के प्रति निष्ठा से कार्य करने की बात कही। त्रिलोकाराम ने सभी का आभार जताया।

शनिवार को हुआ तरबूज का भंडारा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जैसलसर की शिव शक्ति गौशाला में शनिवार सुबह 10 क्विंटल तरबूज के भंडारे का आयोजन किया गया। गौशाला समिति सदस्यों ने बताया कि आयोजन में गांव के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गांव के अनेक युवाओं ने अपना सहयोग व सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह किया तरबूज भंडारा, खिलाया गौवंश को, युवाओं ने दी शक्ति।