May 21, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रेल 2023। बीकानेर जिले के सभी थानों में रविवार को दर्ज सभी मामले पढें एक साथ एक नजर में और रहें सतर्क।

अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए 28 वर्षीय हिमांशु धवन पुत्र विनोद कुमार धवन, निवासी आदर्श कॉलोनी, दाउदपुर ने बताया कि पीबीएम अस्पताल की पार्किंग से किसी अज्ञात चोर ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली। मामले की जांच हैड कांस्टेबल कन्हैया लाल को सौंप दी गई है।

मांगे रूपए, नहीं देने पर फसल को आग लगा दी।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए सुभाष पुत्र भारमल विश्नोई ने बताया कि आरोपी हरिराम व एक अन्य ने उसकी फसल को आग लगा दी। आरोपी ने परिवादी को धमकी दी कि अगर 10 हजार रुपये नहीं दिये तो फसल नहीं दूंगा और उसकी फसल को आग लगा दी। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी गई।