May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2021। लंबे समय से फ़ौज में भर्ती नहीं निकलने से परेशान युवा आज भर्ती की मांग करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्र संगठन एसएफआई की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ व नापासर के युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गत तीन वर्षों से आर्मी में भर्ती नहीं लेना केंद्र सरकार की बड़ी असफलता है। युवाओं ने कहा शीघ्र भर्ती नहीं निकली तो जिले के युवा प्रदर्शन करेंगे। छात्रों ने भारत सरकार के नाम जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में संगठन के राज्य संयुक्त सचिव अनिल बारूपाल, जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, ओम सिंह, गोपी बेनीवाल, अशोक ज्याणी, भौमिक आचार्य सहित छात्र मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में छात्रों ने आर्मी भर्ती की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।