May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं द्वारा सेवा कार्यों में नित नए प्रयोग करते हुए अनोखे आयाम कायम किए जा रहें है। तेरापंथ समाज के युवा न केवल सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते है वरन समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपना निरन्तर अपना योगदान देते है। श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा “कलेक्ट और डोनेट” अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में ये युवा कस्बे के सभी बासों व कॉलोनियों में घूम-घूम कर घर-घर से सामान एकत्र कर रहें है। ये एकत्र किया गया सामान 11 जून को श्रीडूंगरगढ़ में 11 संस्थाओं व स्थानों पर जाकर सहयोग के रूप में दिया जाएगा। चमन श्रीमाल ने बताया कि नागरिक अपने घरों से सभी स्टेशनरी आइटम, कपड़े, जूते, टेबल, कुर्सी, फर्नीचर, खिलौने, बैग, चादर-बेडशीट- तकिया, फल- सब्जियां- गुड इत्यादि दान में दे सकते है। टीम के युवा घरों में पहुंच कर नागरिकों से अपील कर रहें है कि जो सामान आपके काम का नहीं वह हमें दीजिए। आज टीम ने कालू बास, आड़सर बास व मोमासर बास में करीब 100 घरों में घूम कर सामान एकत्र किया है। अनेक नागरिक इन युवाओं के इस कार्य की सराहना करते हुए अपना सहयोग दे रहें है। सारा सामान मालू भवन में एकत्र किया जा रहा है तथा इन युवाओं ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की है। श्रीमाल ने बताया कि कोई नागरिक सामान देना चाहे तो वे आड़सर बास में सामान कलेक्ट करने के लिए 7425992959, 7737182907, 7793040966, 8561914523, 8769332101, 8741933178, 9079548202 नंबरों पर संपर्क कर सकते है। कालू बास निवासी 9636828401, 7412967503, 9772237704, 9799455796, मोमासर बास निवासी 7568717287, 7737727958, 8107264848 तथा अन्य सभी नागरिक 9784481824, 7737315751, 8240322499 पर संपर्क कर सकते है। युवाओं की इस पहल का जैन समाज द्वारा स्वागत किया जा रहा है व समाज के प्रबुद्ध नागरिक सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ कर इसे सफल बनाने की बात कह रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त राजनीतिक, आपराधिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और आज की खबरों से अपडेट रहें आज ही। पाएं प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के साथ आस पास की खास खबरें तथा आम जनजीवन को प्रभावित करने वाली हर खबर बस एक क्लिक के साथ।