May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2022। शनिवार रात से शुरू होने वाला विकेंड कर्फ्यू की पालना करवाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रशासन ने कमर कस ली है। श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान बिना किसी कारण के घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाजार में भी केवल दूध, सब्जी-फ्रूट एवं दवाईयों की दुकानों के अलावा पूर्ण बंद रहेगा। लोगों को केवल चिकित्सालय, वैक्सीनेशन सेंटर और मेडिकल शॉप जाने के लिए आवागमन की अनुमति रहेगी। श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि इस संबध में मंडल की ओर से भी सभी दुकानदारों को सूचनाएं प्रेषित कर दी गई है एवं दूध, सब्जी, मेडिकल के अलावा कोई भी दुकान खुली मिलने पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई में मंडल सहमत होगा। विकेंड कर्फ्यू के दौरान रेस्टोंरेंटस से होम डिलेवरी करवाई जा सकेगी। कर्फ्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।