






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2022। कहीं मिले दिल तो कहीं होंगे दो दो हाथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से उपचुनावों में यही नजारा सामने आया है। उपचुनावों की चर्चा में अपडेट आई है कि ग्राम पंचायत बापेऊ के वार्ड 9 में वार्ड पंच के हेतु रेशमी देवी का एक ही नामांकन आया और आज तीन बजे रिटर्निंग अधिकारी ने इन्हें निर्विरोध विजेता घोषित करते प्रमाण पत्र सौंप दिया है। कल्याणसर नया के वार्ड 8 में उपचुनाव में एक नामांकन देवाराम पुत्र रामेश्वर लाल का आया। रिटर्निंग सहायक अधिकारी हरिराम सारण ने देवाराम को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया है। वहीं धीरदेसर चोटियान के वार्ड 7 में दो नामांकन तथा वार्ड 8 में भी दो नामांकन आए। वार्ड 7 में विनोद कुमार व हुकमाराम के मध्य तथा वार्ड 8 में शारदा/मदनलाल व शारदा/पुराराम के मध्य मुकाबला होगा। गांव के मौजिज ग्रामीणों ने यहां भी निर्विरोध चुनाव के प्रयास किए परंतु सफलता नहीं मिली। यहां सात मई को मतदान होगा तथा आमने सामने दोनों वार्डों में उम्मीदवारों के दो दो हाथ होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ आपके काम की हर खबर से जुड़े पूरी प्रामाणिकता के साथ क्षेत्र के एकमात्र न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें क्षेत्र की हर खबर से।





