






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2022। मंगलवार को बीकानेर में संक्रमित 307 और आज 306 आए है परंतु श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आने से मंगल राहत रही और कोई संक्रमित रिपोर्ट नहीं हुआ। क्षेत्र में एक्टिव केस 37 है और प्रशासन रोकथाम के प्रयासों में जुटा है। तहसीलदार तेजपाल गोठवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के मुखियाओं को बुलाया व वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही श्रद्धालुओं को मंदिर, मस्जिद में प्रवेश की अनुमति देने की बात कही। गोठवाल ने मास्क पहनने व सामाजिक दूरी रखने की अनिवार्यता भी जताई। इस दौरान ली गई बैठक में पूनरासर हनुमान मंदिर से मोतीराम, तोलियासर भैरव मंदिर से प्रदीप कुमार, लखासर भैरूंजी मन्दिर मघाराम, रामदेवजी मन्दिर के झूमरदास, श्रीवीर बिग्गा मंदिर रिड़ी से दुलीचंद शर्मा, श्री वीर बिग्गाजी मन्दिर बिग्गा से मालाराम तावनियाँ, और सदर जामा मस्जिद, श्रीडूंगरगढ़ से मोहम्मद हुसैन ने भाग लिया। सभी ने कोरोना गाइडलाइन की पालना पर सहमति जताई व श्रद्धालुओं से वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने, मास्क व सामाजिक दूरी की पालना करने की अपील भी की है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें आज की खबर से आज ही।



