






गांव धनेरू में होगा तेजाजी महाराज का विशाल जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धनेरू में आगामी 26 सितंबर को तेजाजी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन वीर तेजाजी धाम में होगा। पंचायत समिति सदस्य नथाराम रेवाड़ द्वारा आयोजित जागरण में भजन गायक रामेदव धोलिया एंड पार्टी सहित लखाराम कारेल, कालूराम, ऊगमाराम, लिखमाराम व मेहराम केरिया द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जागरण में भजनों पर नृत्य कलाकार सोनल मेड़ता, करिश्मा व परी नागौरी भी अपनी प्रस्तुतियां देगी। बाल कलाकार अनु चौधरी, सांवर व मंजू भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक द्वारा जागरण की तैयारियां की जा रही है तथा गांव सहित आसपास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में भाग लेंगे।
दुलचासर में आज तथा कोटासर में कल होंगे जागरण के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर गांव के बाबा हरिरामजी मंदिर में गुरुवार शाम को बाबा का भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के नरेंद्र ओझा ने बताया कि जागरण में राणेरी के प्रेमदान चारण एंड पार्टी की ओर से बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जागरण का आयोजन झोरड़ा पैदल यात्री संघ सेवा समिति दुलचासर के सौजन्य से किया जा रहा है। इधर, कोटासर गांव के हरिराम बाबा मंदिर में शुक्रवार शाम को हरिराम बाबा एवं नखत बन्नाजी का जागरण होगा। जागरण में विख्यात गायक कलाकार मालाराम शर्मा एंड पार्टी बापेऊ की ओर से बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कल होगा हरिराम बाबा का भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के वार्ड 29 में स्थित हरिराम बाबा मंदिर में कल शुक्रवार को भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। पुजारी कृष्ण शर्मा ने बताया कि भजन कलाकार कौशल्या रामावत व पूजा रामावत द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रागंण में आयोजन की तैयारियां श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन सुनने पहुंचेगे।
सूडसर में भरेगा शनिवार को मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर गांव के मनसापूर्ण हनुमानजी मंदिर में शनिवार को बाबा का मेला भरेगा। शनिवार को ही मंदिर में बाबा का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना, जागरण, महाआरती व ज्योत दर्शन के कार्यक्रम होंगे। मेले के चलते मंदिर परकोटे को विशेष रोशनी से सजाया गया है।




