May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-30 at 12.23.23

कल निकलेगा गणगौर का जुलूस, समिति जुटी तैयारियों में..

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष निकाला जाने वाला गणगौर का जुलूस सोमवार को धूमधाम से हनुमान क्लब से निकाला जाएगा। गाजे बाजे के साथ जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू पार्क पहुंच कर पूर्ण होगा। जहां 1 अप्रैल को गणगौर के फेरों का आयोजन संपन्न होगा। समिति सदस्यों ने उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली है। समिति के संयोजक राजगुरू देवीलाल उपाध्याय ने सभी श्रद्धालुओं से जुलूस में शामिल होने का आह्वान किया है। उपाध्याय ने बताया कि कल शाम सवा चार बजे जुलूस आड़सर बास के हनुमान क्लब से रवाना होगा और नेहरू पार्क पहुंच कर पूर्ण होगा। मंगलवार को पार्क में गणगौर फेरों का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में महिला शक्ति शामिल होगी।

जयकारों के साथ रवाना हुई श्याम डाक ध्वजा यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह खाटू श्यामजी दर्शन के लिए जयकारों के साथ रवाना श्याम डाक ध्वजा यात्रा रवाना हुई। मोरवीनंद डाक ध्वजा संघ गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। संघ के सदस्यों ने आड़सर बास श्याम मंदिर में पूजा अर्चना की और श्याम धोरा मंदिर में भी माथा टेका। यहां से पुष्पवर्षा करते हुए श्रद्धालुओं ने यात्रियों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी। घुमचक्कर तक मिले श्याम श्रद्धालुओं ने जयकारे भी लगाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ रवाना हुए डाक ध्वजा यात्री, पूरे रास्ते होगी पुष्पवर्षा।

शाम को पूनरासर में निकलेगी धर्मयात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नववर्ष के स्वागत में गांव पुनरासर में धर्मयात्रा का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ व बजरंग दल की अगुवाई में गांव के युवाओं की टोलियां यात्रा में शामिल होगी। यात्रा शाम 4 बजे शिव धोरा से रवाना होगी और गांव के मुख्य गलियों से होते हुए श्रीहनुमान मन्दिर के सामने से पुन: शिव धोरा पहुंच कर पूर्ण होगी।

विद्या भारती ने किया तिलकार्जन कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नववर्ष का स्वागत विद्या भारती संगठन द्वारा नगर में पांच स्थानों पर आमजन को तिलक कर बधाई देने के साथ किया गया। कंचनलता व्यास ने बताया कि मुख्य बाजार में तीन स्थानों पर, घुमचक्कर और विद्यालय के पास शिक्षकाओं व विद्यार्थी छात्राओं ने आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष मंगलमय होने की शुभकामनाएं दी। वहीं राष्ट्र सेविका समिति की नगर कार्यवाहिका गौरा शर्मा सहित समिति सदस्यों ने गांधी पार्क के पास आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा आमजन को तिलक लगाकर दी नववर्ष की शुभकामनाएं।