May 20, 2026
IMG-20250112-WA0048

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मल-मास के दौरान दान पुण्य का दौर जोरों पर है, पढ़ें रविवार सुबह की दो सेवा खबरें, देखें दोनो के फोटो भी।
द्वारकाधीश चौक पर पौष-बड़ा महोत्सव, किया जा रहा गर्मागर्म बड़ों का वितरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार सुबह कस्बे में अमीर पट्टी के पास द्वारकाधीश चौक पर व्यापारियों द्वारा सामूहिक रूप से पौष-बड़ा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में व्यापारियों द्वारा बाजार में पहुंचने वाले सभी लोगों को, ग्राहकों, मुनिमों, पल्लेदारों को गर्मागर्म बड़ों का वितरण किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है एवं ठंडे दिन में गर्म बड़ों का लूत्फ उठा रहे है। इस दौरान व्यापारियों के साथ साथ विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश ठेकेदार भी मौजूद रहे एवं व्यापारियों के इस कार्य की सराहना करते हुए प्रेरणीय बताया।

युवाओं ने गौवंश को बांधे रेडियम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए युवाओं द्वारा अलग अलग संगठनों, टोलियों में गौवंश को रेडिमय बांधने का कार्य किया जा रहा है। युवक चंदन सहदेवड़ा, पंकज छंगाणी, पंकज खंडेलवाल, वीर सोनी, राहुल स्वामी, अनुराग गोस्वामी, रामदेव, मदन सारस्वा आदि की टोली ने नेशनल हाईवे पर गांव लखासर एवं जोधासर के पास पहुंच कर सड़कों किनारे विचरण करने वाले गौवंश को रेडिमय बांधे।