May 20, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ से आज की दो खबरें पढें एकसाथ-

कड़ाके की ठंड में मरीजों को दी गर्म कंबल की राहत, स्टॉफ ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसबंर 2022। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार क्षेत्र में अच्छी ठंड प्रारंभ हो गई है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों की परेशानी देखते हुए समाजसेवी सलीम बहेलिया ने 40 कंबल उपलब्ध करवाएं। कंबल के लिए परेशान नहीं होने की बात कहते हुए बहेलिया ने अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी से जरूरत के अनुसार मदद का आश्वासन दिया। बिहाणी ने दानदाता का आभार जताया व इस दौरान डॉ दिनेश पड़िहार, मेडिकल स्टाफ रमाकांत शर्मा व राजू गोदारा, सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

ठाकुरजी को लगाया घेवर कचौरी का भोग, भजन कीर्तन का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2022। मलमास के साथ ही मंगल कार्यों पर रोक लग गई है और मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन प्रारंभ हो गए है। आज आड़सर बास में मूंधड़ा मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। दोपहर से शाम तक आयोजित कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने भजन गाए व जमकर झूम उठी। पंडित जगदीश शर्मा ने कीर्तन के बाद आरती करते हुए घेवर व कचौरी का भोग लगाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी मंदिर को फुलों से सजाकर, लगाया मलमास में घेरव का भोग।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। महिलाएं भजन गाते हुए भक्ति रस में खूब झूमी