






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2023। रविवार को कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू को समरसता अवार्ड दिया गया है वहीं कार्मिकों ने मशालें हाथ में लेकर अपना हक केन्द्र सरकार से मांगा। आप भी दोनों खबरें पढें विस्तार से…
भादू को मिला राजीव गांधी समरसता रत्न अवार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच व समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के पूर्व सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू को समरसता रत्न अवार्ड दिया गया। भादू ने बताया कि वे दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए और समिति संयोजक सोनेल द्वारा शॉल, साफा, मेडल व स्मृति चिह्न व अभिनंदन पत्र भेजा जाएगा।
हाथों में थामी मशाल, मांगा हक, दी चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए हाथों में मशाल लेकर रेलवे कर्मचारियों ने अपना हक मांगा। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कार्मिकों ने रविवार को रतनगढ़ स्टेशन पर मशाल यात्रा निकाली। शाखा सचिव सीताराम गोदारा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान सभी ट्रेड यूनियन व एसोसिएशन के तहत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने न्यू पेंशन योजना को हटाने व पूरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। गोदारा ने बताया कि न्यू पेंशन योजना के नकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है और कार्मिकों में इसके लिए रोष है। सरकार को इस पर शीघ्र सुनवाई कर रेलकर्मियों को राहत देनी चाहिए। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ व रतनगढ़ सहित इस मंडल के अनेक स्टेशनों से कर्मचारी शामिल हुए।




