






वाल्मिकी बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम, बताया मानवता की सच्ची सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाल्मिकी बस्ती में शुक्रवार सुबह राप्रावि के प्रांगण में वाल्मिकी बस्ती के लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वितरण कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल शामिल हुई। मित्तल ने जरूरतमंदो के लिए सेवा देने को सच्ची मानवता का परिचय बताया। मित्तल ने जरूरतमंदो को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किए जाने की जरूरत भी जताई। शिक्षाविद् सोहनलाल गोदारा ने समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से 40 वर्षों से लगातार वाल्मिकी बस्ती में स्वेटर कंबल वितरण कार्य हो रहा है। गोदारा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अहमदाबाद प्रवासी दानदाता छतरसिंह पंकज कुमार बोथरा के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। चौरड़िया सहित सभी वक्ताओं ने दानदाता का आभार जताया। तेरापंथ सभा के पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने सक्षम नागरिकों द्वारा जरूरतमंदो के लिए मदद के आयोजनों में सहयोगी बनने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन पुस्कालय मंत्री भंवर भोजक ने किया। कार्यक्रम में हीरालाल पुगलिया, केएल जैन, रामचंद्र राठी, हरी प्रजापत, आरिफ चूनगर, ईसरराम नायक, शुभकरण पारीक, नानूराम मेघवाल सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहें।

एसएफआई की पहल, विद्यार्थियों की सहायता के लिए लगाई हेल्प डेस्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एसएफआई की सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय की कॉलेज इकाई ने कॉलेज प्रांगण में शुक्रवार को सहायता शिविर लगाया है। कमेटी सचिव पूजा हुड्डा ने बताया कि कॉलेज परीक्षाओं के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। ऐसे में महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन का कार्य जारी है। इसमें विद्यार्थी किसी कारण से दस्तावेज की प्रतिलिपि लाना भूल जाता हैं या दस्तावेज को क्रम में लगाने में भूल संबंधी सुधार डेस्क पर छात्र संगठन के सदस्यों द्वारा दी जा रही है। डेस्क पर ही विद्यार्थियों को फोटो कॉपी प्रति उपलब्ध करवाने के साथ आवेदन को क्रमबद्ध करके दिए जाने की मदद की जा रही है। जिससे मुख्य बाजार से करीब 3 किलोमीटर दूर महाविद्यालय से आना जाना मुश्किल हो जाता है। कार्यकर्ताओं ने नि:शुल्क फोटो कॉपी करवा कर उपलब्ध करवाई। इस दौरान सुमित्रा तुनगरिया, तारा रैगर, शौकीन काजी शिविर में सेवांए दे रहें है।




