May 21, 2026
00000000000000

ब्लैक आउट के दौरान हुआ ग्वार चोरी, पूछताछ के दौरान तैश में आए चार युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2025। भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान बीकानेर जिले में रात को ब्लैक आउट किया गया। ब्लैक आउट ग्रामीण क्षेत्रों में खासा प्रभावी रहा परंतु इसका फायदा उठाकर कुछ चोरों ने एक किसान के घर से ग्वार की बोरियां चोरी कर ली। गांव बापेऊ निवासी पदमाराम ने शनिवार को इस संबंध में पुलिस को सूचना दी उसी रात 3.30 बजे एएसआई पूर्णमल की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। शराब ठेके के पास मिले चार संदिग्ध युवकों से पुलिस ने पूछताछ की तो वे तैश में आ गए व हंगामा मचाने लगे। इस पुलिस ने गांव बापेऊ निवासी शंकर पुत्र भूराराम, सुरजाराम पुत्र चेतनराम सांसी, रूघाराम व पेमाराम पुत्र चंद्राराम सांसी को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने चारों को शांतिभंग में पाबंद करवाने की कार्रवाई की

तेज आवाज में बजाया लाउड स्पीकर, पुलिस ने पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में सरकारी अस्पताल के पास रविवार शाम को जसरासर निवासी 25 वर्षीय सुरजाराम नायक ने तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाया। इससे आमजन को ध्वनि प्रदूषण से परेशानी का अनुभव हुआ। इस पर हैड कांस्टेबल आवड़दान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर उससे डेक स्पीकर जब्त किए। पुलिस ने आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी है।

एक को शांतिभंग में पकड़ कर पाबंद करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल देवाराम ने रविवार को एक कार्रवाई करते हुए तारूराम जाट निवासी आड़सर पुरोहितान को शांति भंग में पकड़ा और पाबंद करवाया।