






गौमाता बने राज्य माता, सीएम से मांग करने पैदल निकला दल, लखासर में किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से बालगोपाल सेवा समिति प्रांगण से शनिवार को पैदल जत्था रवाना हुआ है जो जयपुर पहुंचकर सीएम भजनलाल शर्मा से गाय को राज्य माता घोषित किए जाने की मांग करेगा। इसी के साथ दल सीएम से गौ हत्या बंद करने, गौचर व गौचराण भूमि अतिक्रमणों से खाली करवाने, वन्यजीवों के शिकार पर प्रतिबंध लगाने, निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं में उचित प्रबंधन किए जाने, जीव हत्या पर कानून बनाने की मांग करेगा। दल में समिति के अनमोलसिंह मोटा, सोनूसिंह बरसलपुर, रविंद्रसिंह तेड़ोकी, उदयसिंह राजपुरोहित, विजय विश्नोई शामिल है। ये दल रविवार को गांव लखासर पहुंचा जहां देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तोमर, सुखराम खिलेरी, कैलाशपुरी गुंसाई, भैराराम नाई कल्याणसर नया, भूपेन्द्र सिंह तंवर ने दुपट्टा पहना कर दल का अभिनंदन किया। गौग्राम सेवा संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह ने युवाओं द्वारा गौ रक्षा के लिए जागरूक होकर किए जा रहें इस प्रयास की सराहना की।

साक्षरता की जली ज्योत, 8 महिलाओं व 30 पुरूषों ने दी परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंगूठाटेक ग्रामीणों को साक्षर करने की दिशा में आज भी विभिन्न गांवो में साक्षरता कार्यक्रम चलाए जा रहें है। क्षेत्र के गांव उदरासर में नवभारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन रविवार को वैद्य मघाराम राउमावि में किया गया। परीक्षा में उत्साह के साथ 7 महिलाएं व 28 पुरूष शामिल हुए। सर्वेयर दूलदास स्वामी ने बताया कि ग्रामीण साक्षरता परीक्षा के लिए उत्साहित है और घरों में बुजुर्ग ही नहीं बच्चों ने भी इन परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया है। कुछ जागरूक बुजुर्ग गांव में सभी को साक्षर होने की बात कह रहें है।

डेलवां का महेंद्र, मोमासर के रणजीत और दिलीप बने अग्निवीर, ग्रामीणों ने दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां के महेंद्र पुत्र रामदेव डेलू ने रविवार शाम को आए अग्निवीर परिणामों में अंतिम रूप से चयन हासिल कर लिया है। राजेश डेलू, सुरेंद्र डेलू व संतदास स्वामी सहित परिजनों व ग्रामीणों ने डेलू को बधाई दी है। गांव मोमासर निवासी दिलीप सिंह पुत्र रूपसिंह कच्छावा व रणजीत प्रजापत पुत्र प्रह्लाद प्रजापत अग्निवीर में चयनित हुए है। परिजनों ने दोनों युवकों को बधाई दी, वहीं पूर्व सरंपच जेठाराम भामूं, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलियां, श्रवणकुमार फूलभाटी, विजयकुमार माली, रतनसिंह राजपूत, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, जगदीश बेरा, लोकपाल प्रजापत ने उन्हें शुभकामनाएं है। दोनों अग्निवीरों ने आवदेन करने से लेकर सभी डॉक्युमेंट संबंधी कार्य पूरे करने के लिए पवन सैनी का आभार जताया।




