May 20, 2026
0000000000000000

7 फरवरी को होगा प्रसिद्ध रामदेव मेले का आयोजन, बनाई कमेटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में गांव लिखमीसर व कल्याणसर मार्ग पर स्थित रामदेव मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल मेले को इस बार व्यवस्थित किए जाने के लिए बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। गांव ऊपनी, कल्याणसर व कल्याणसर नया के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक में मेला आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से एक समिति का गठन किया गया। बड़ी संख्या में शामिल सदस्यों ने आगामी माह की 7 फरवरी को रामदेवरा में आयोजित होने वाले मेले को लेकर साफ सफाई, बिजली पानी, सुरक्षा व्यवस्था करवाने की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। पुजारी दुर्जनसिंह ने बताया कि ये मेला 500 सालों से चला आ रहा है व इसे व्यवस्थित करवाने के लिए ग्रामीणों द्वारा नई पहल की जा रही है। समिति में ऊपनी से सरपंच प्रतिनिधि भगवानाराम गोदारा सहित रत्तिराम गोदारा, लिछमणराम गोदारा, चंद्रनाथ सिद्ध, भंवरलाल गोदारा शामिल हुए। गांव कल्याणसर नया के सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा, गोपीराम गोदारा, औंकारमल गोदारा, हंसराज नाई, श्रवणराम गोदारा, रामलाल गोदारा, रामप्रताप गोदारा, कानाराम गोदारा, औंकारमल, सुरजाराम मास्टर शामिल हुए है। वहीं कल्याणसर से सरपंच प्रतिनिधि ताजूराम, सुरजाराम महिया, पेमाराम महिया, परमेश्वरलाल हरडू, हजारीराम महिया, गणपतराम महिया, आसुराम गोदारा, रखाराम महिया, मामराज गोदारा, हड़मानाराम महिया, परमेश्वरलाल शर्मा, श्रीराम नायक, शंकर खां, मांगीलाल डाढ़ी, भगवानाराम हरडू, रामलाल महिया को सदस्य रूप में शामिल किया गया है। वहीं रामेदेवरा ढाणी के पुजारी दुरजनसिंह, देवीसिंह, अमरसिंह, सुलतानसिंह, मांगूसिंह, सुमेरसिंह, राजूसिंह, शिवपाल सिंह, जीवराज सिंह, लालसिंह बैठक में उपस्थित रहें। पुजारी ने सभी का आभार जताया।
समंदसर में 2 मेगावाट पावर का सोलर प्लांट प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव समंदसर में 2 मेगावाट पावर के सोलर प्लांट का उद्घाटन बुधवार सुबह विधि विधान के साथ हुआ। पीएम कुसुम योजना कंपोटेंट ए का प्रोजेक्ट यहां पूरा हुआ है और बीकानेर से आए विभागीय अधिकारी राजेंद्र मीणा ने मशीनों की पूजा करवा बटन ऑन कर इसे चालू कर दिया। श्रीश्याम सोलर पावर कंपनी के डायरेक्टर विजय कुमार जैन व मनोज सोमाणी, लूणाराम मेघवाल पूजन में शामिल हुए। सोमाणी ने बताया कि इस प्लांट के शुरू होने से गांव में वोल्टेज की समस्या में सुधार होगा। वहीं कंपनी द्वारा घरों व खेतों में सोलर के अनेक प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीराम, बालू खोखर, बाबूलाल चौधरी, गणेश जाखड़, देवाराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें व सभी को लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू हुआ।