May 19, 2026
0000000000000000000

श्रीयादे माता का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित श्रीयादे माता मंदिर में माघ द्वितीया पर माँ के जन्मोत्सव पर शुक्रवार सुबह 4 बजे विशेष ज्योत व महाआरती का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व गुरूवार रात भव्य जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में ओमप्रकाश प्रजापत मंडली ने श्रीयादे की जीवनी सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। समारोह के आयोजक प्रजापति सेवा संगठन के सदस्यों ने अयोध्या पैदल यात्री नौरंग पिंगोरिया का फुलमाला, शॉल व साफा पहनाकर सम्मान किया। समारोह के अतिथि रमेश बासनीवाल व सुभाष कुमार सहित सभी गायक कलाकारों का सम्मान किया। संगठन के अध्यक्ष मघराज मोरवाल ने बताया कि गत चार वर्षों से प्रतिवर्ष संगठन के बैनर तले श्रीयादे माता का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया जा रहा है। जिसमें जागरण व भंडारे के आयोजन संपन्न हो रहें है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी प्रजापत समाज के लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीयादे माता का जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया।

लालचंद विप्र सेना गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष बने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर निवासी लालचंद सारस्वत को विप्र सेना गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। गांव के प्रशासक ओमप्रकाश सारस्वत के छोटे भाई लालचंद को ग्रामीणों व जानकार शुभकामनाएं दे रहें है।