May 21, 2026
000000000000000

महात्मा बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान, श्रीक्षत्रिय युवक संघ ने मनाई बुद्ध पूर्णिमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीक्षत्रिय युवक संघ शाखा पुन्दलसर में उत्साह के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। शाखा में क्षत्रिय वंश के शाक्य कुल में महाराजा शुद्धोधन के पुत्र राजकुमार सिद्धार्थ जिन्हें महात्मा गौतम बुद्ध के नाम से जाना जाता है, के विभिन्न जीवन प्रसंग सुनाई गए। शाखा सदस्य ने कहा कि बुद्ध का जन्म तथा बोधिसत्व (ज्ञानप्राप्ति) व महापरिनिर्वाण संयोग से वैशाख पूर्णिमा को ही हुआ है। इस दौरान वक्ताओं ने गौतम बुद्ध के जीवन से कर्तव्य और जीवन मूल्यों की स्थापना किए जाने की जरूरत बताई। कार्यक्रम प्रारंभ गौतम बुद्ध की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर की गई। संघ परंपरानुसार मंगलाचरण, सहगायन किया गया शाखा प्रमुख ने सिद्धार्थ से लेकर गौतम बुद्ध बनने तक के जीवन वृत्त के बारे में विस्तार से बताया और जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने व अहिंसा की सीख व आत्मनिरीक्षण आदि के बारे में चर्चा की गई। शाखा स्तरीय कार्यक्रम में शाखा पुन्दलसर के स्वयंसेवक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुंदलसर में श्रीक्षत्रिय युवक संघ के स्वंयसेवकों ने मनाई बुद्ध पूर्णिका।

मोटरसाइकिल पर जा रहें दो दोस्त अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सेरूणा की रोही में हाइवे के निकट 9 मई को दोपहर 3.30 बजे एक अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय सुनील पुत्र संपतलाल जैन निवासी राजासर भाटियान, छत्तरगढ़ की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे युवक व उसका दोस्त उपेंन्द्र घायल हो गए। सुनील ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सेरूणा थाने में लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।