May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-24 at 20.42.10

श्रीडूंगरगढ़ कटैरिंग यूनियन का गठन, गहलोत को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को कस्बे के सिंधी मंदिर में श्रीडूंगरगढ़ कैटरिंग यूनियन के सदस्यों की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कन्हैयालाल गहलोत को दी गई वहीं मुरली राव को उपाध्यक्ष पद, चैनरूप आंवला को मंत्री पद, जीतू सिंधी व दुलसिंह को संयुक्त रूप से उपमंत्री पद, व पवन बरड़िया को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। पदाधिकारियों ने संगठन के हित में कार्य करने व सभी को एकजुट करने के प्रयास करने की बात कही। बैठक में पूनमचन्द नाई, मांगूसिंह राजपूत, दुलीसिंह, रामनिवास स्वामी, राजकुमार नाई, नवरतन दुसाद, राजेश महावर, महावीर कायल,  फुसाराम गौड़, मदन प्रजापत, मनोज सारण, रमेश मोट, गोविन्द सिंह, कैलाश नाई, राजू उदरासर, लालचन्द देरासरी, पवन नाई, पांचीलाल गौड़, लिच्छू गौड़ कानाराम व्यास, कालू महाराज ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कैटरिंग यूनियन की कार्यकारिणी का गठन, चुने निर्विरोध पदाधिकारी।

बस स्टैंड के मुख्य बाजार में होगा तीन दिवसीय चंग महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होली के आगमन से क्षेत्र में उल्लास व मस्ती का वातावरण छाने लगा है। इस बार मुख्य बाजार में पुराने बस स्टैंड पर तीन दिवसीय चंग महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजक दल के महोत्सव में राजू राजपुरोहित और नंदू पारीक ने बताया कि 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिन पारंपरिक व रंगारंग चंग कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा। जिसमें प्रसिद्ध चंग टीमें उदरासर, जालबसर और राजलवाड़ा की टीमें शामिल होगी और पारंपरिक चंग प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन को लेकर दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है और आयोजक मंडल सदस्य तैयारियों में जुटे है।