






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। राज्य मंत्री व भाजपा नेता रामगोपाल सुथार गुरूवार को जयपुर में चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर से मिले। सुथार ने श्रीडूंगरगढ़ में उपजिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर शीघ्र निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग की है। सुथार ने बताया कि इस कार्य को सरकरी दखल से शीघ्र पूरा करवाया जाए जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सकें।
शेरुणा में गत सरकार द्वारा बंद किया सहायक अभियंता कार्यालय पुनः खुलवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत शेरुणा मुख्यालय पर सहायक अभियंता कार्यालय खोला गया जिसे गत कांग्रेस सरकार द्वारा बन्द कर दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह ने आज बीकानेर में ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर सहायक अभियंता कार्यालय को पुनः सेरूणा में खोलने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इस कार्यालय के खुलने से आस-पास के गांव पूनरासर, बिंझासर, राजपुरा, नारसीसर, सेरूणा, दुलचासर, टेऊ, सूडसर, सावन्तसर गांवो के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को ट्रांसफार्मर जलने पर आर्थिक व मानसिक नुकसान होता जिससे राहत मिल सकेगा। उन्होंने गांवो में हो रही अघोषित कटौती बंद करने, पूरा वोल्टेज देने, कृषि कुंओं पर निर्बाध 8 घण्टे बिजली देने, जले हुए ट्रांसफार्मर को 48 घण्टे में बदलने तथा शेरुणा में 220 केवी जीएसएस का कार्य शीघ्र शुरू करवाने की मांग की।




