May 20, 2026
00000000000000000000

गीता ज्ञान परीक्षा में शामिल होंगे 5 हजार से अधिक विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। मानव प्रबोधन प्रन्यास शिव मठ शिवबाड़ी, बीकानेर द्वारा 28वीं गीता ज्ञान के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 28 सितंबर 2024 को होगा। तहसील प्रभारी कांतिप्रकाश दर्जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 5123 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है जिसमें 18 विद्यालय व 3 महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल है। परीक्षा कल 11 बजे से 12 बजे के बीच विद्यालय स्तर पर आयोजित होगी। परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभारी ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां कर ली गई है।
शहीद भगतसिंह को याद किया, छुआछूत मिटाने का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एसएफआई की छात्राओं ने कन्या महाविद्यालय परिसर में शहीद भगतसिंह जयंती पर उन्हें याद किया व पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान छात्राओं ने भगतसिंह के विचारों के बारे में चर्चा करते हुए छुआछूत को मिटाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने उनके लेखन, समाजवाद व क्रांति के बारे विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुमित्रा तुनगरिया, पूजा हुड्डा, गायत्री सिद्ध, सुमन ज्याणी, ममता तूनगरिया, तारा, सानिया सैनी, पूजा ओझा, सुमन बारूपाल, जशोदा सिद्ध, निर्मला मेघवाल, पूजा बारूपाल, तारामणि, साक्षी मौर्य, ज्योति भार्गव सहित अनेक छात्राएं शामिल हुई।