May 20, 2026
000000000000000000000000000000

एबीवीपी सम्मेलन में शामिल हुए छात्र नेताओं का मोमासर में किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 5 से 7 जनवरी तक पाली में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने वाले मोमासर के छात्र नेताओं का मोमासर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती की अगुवाई गुरूवार को स्वागत सम्मान किया गया। जोधपुर प्रांत खेल सहसंयोजक पद पर नियुक्त होने पर कृष्णा प्रजापत को साफा पहनाकर सम्मान किया गया। शेष सभी सदस्यों ने का फुलमालाओं से सम्मान किया गया। समाजसेवी विद्याधर शर्मा ने संगठन में शक्ति की बात कहते हुए सभी विद्यार्थियों को एकजुट रहने की प्रेरणा दी। मनोज संचेती में ईमानदार व सेवा की भावना को अग्रणी रखकर कार्य करने की बात कही। छात्र राजनीति में लगातार सक्रिय पवन सैनी ने संगठन की रीति नीति के बारे में जानकारी दी। स्वागत कार्यक्रम में सैन समाज प्रदेशाध्यक्ष श्रवण कुमार फूलभाटी, मोमासर सैन युवामोर्चा अध्यक्ष मुकेश नाई, श्रवण कुमार, चेतन प्रजापत, मदनसिंह भाटी, लुणाराम नाई, बजरंग प्रजापत, समेराराम प्रजापत, मनोज सारस्वत, जेठाराम प्रजापत, महावीर प्रजापत, सीताराम नाई, दिनेश नाई, ताराचंद प्रजापत सित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आयोजित हुआ छात्र नेताओं का सम्मान कार्यक्रम।

ट्रोमा के लिए दिया ज्ञापन, जनसुनवाई में अधिकारियों के नहीं मिलने पर जताया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग करते हुए ट्रोमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने सीएम के नाम ज्ञापन दिया। धरनार्थी पंचायत समिति परिसर में आयोजित जनसुनवाई में करीब 2.30 बजे पहुंचे और यहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। धरनार्थियों ने उपखंड कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया। इस दौरान पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल, हरिप्रसाद सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत, जगदीश बाना, मदन प्रजापत, आदूराम, जोराराम, राजेंद्र आदि शामिल रहें। सदस्यों ने शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण प्रारंभ करवाने के लिए सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।