May 21, 2026
4

पुष्करणा समाज ने पुष्करणा दिवस मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में पुष्करणा समाज ने पुष्करणा दिवस मनाया। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया और युवाओं ने कार्यक्रम में समाज विकास के बारे में चर्चा की। समाज को एकजुट करने, समाज में शिक्षा पर बल देने, सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने के प्रति जागरूकता अपनाने व भवन निर्माण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। प्रचार मंत्री गणेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मुकेश पुरोहित, मनोज रंगा, नारायण पुरोहित, महावीरप्रसाद व्यास, खुमराज व्यास, दुलीचंद व्यास आदि शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में पुष्करणा समाज ने मनाया पुष्करणा दिवस, समाज विकास के बारे में की चर्चा।

लोक समता समिति में एड. प्रजापत उपाध्यक्ष व सुथार को बनाया संयुक्त मंत्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सक्रिय लोक समता समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने समिति कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत को उपाध्यक्ष व सीताराम सुथार को संयुक्त मंत्री पद पर मनोनित किया है। राठौड़ ने दोनों पदाधिकारियों को समिति कर्तव्यों का निवर्हन करने की प्रेरणा दी। दोनों ने समिति सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान आयोजित बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा की गई। राठौड़ ने बताया कि मुख्य सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन, जिसके कारण बाधित हो रहा यातायात, पोस्टऑफिस व बैंक के सामने फैली रहने वाली गंदगी को लेकर चिंता जताई गई। समिति सदस्यों द्वारा इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन देकर व्यवस्था सुधार पर ध्यान देने का आग्रह किए जाने का निर्णय लिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक समता समिति की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, दो पदाधिकारी मनोनित कर दी जिम्मेदारी।

उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर में व्यवस्था सुधार की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदू क्रांति सेना के युवाओं ने गुरूवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन देते हुए शहर में व्यवस्था सुधार करवाने की मांग की। सदस्यों ने शर्मा से मुख्य बाजार की गलियों में घुम रहें बेसहारा पशुओं का उचित प्रबंधन करवाने, घुमचक्कर चौराहे से मुख्य बाजार तक सड़क मरम्मत करवाने, डिवाइडर के स्थान पर सीसी ब्लॉक भरवाने, बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध चौकियों के निर्माण व अतिक्रमण हटवाने, पुराने बस स्टैंड के निकट गलियों से रेहड़ी, ठेले हटवाने की मांग की। इस दौरान आनंद जोशी, श्याम गिरी, गौरशंकर स्वामी, महावीर सारस्वत, भवानी पारीक सहित अनेक युवा शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदू क्रांति सेना के युवाओं ने उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।