May 20, 2026
1-Hariram-JI

जीवदया गौशाला प्रांगण में दो गौमाता नंदीघर की नींव रखी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीव दया गौशाला में शनिवार को दो गौमाता नंदीघर का शिलान्यास विधि विधान से किया गया। 2200 से अधिक गौवंश का पालन कर रही इस गौशाला में भूमिपूजन के साथ दो गौमाता नंदीघर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। 10*50 का एक गौमाता नंदीघर का निर्माण कालूबास निवासी दानदाता श्रीभगवान जीवणीदेवी राठी द्वारा करीब 350000 रूपए की लागत से करवाया जाएगा। वहीं एक अन्य गौमाता नंदीघर का निर्माण गुप्त दानदाता द्वारा करवाया जा रहा है। इस मौके पर संस्था मंत्री शिवरतन सोमाणी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, सदस्य शिवभगवान मालपाणी, ओमप्रकाश छंगाणी, रामावतार मूंधड़ा, संतोश सोनी, तुलछीराम चोरड़िया, भंवरलाल दुगड़, सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहें। गौशाला के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने दोनों ही दानदाता परिवारों का गौसेवा के सहयोगी बनने पर आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जीव दया गौशाला में दो गौमाता नंदीघरों का पूजन विधिविधान से हुआ संपन्न।

रेशमी देवी दुगड़ की पुण्यतिथि पर परिवार ने गौसेवा में दिए 600 किलो तरबूज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की गौशालाओं में स्थानीय व प्रवासी नागरिकों सहित आस पास के इलाकों से भी दानदाताओं का सहयोग प्राप्त होने लगा है। सरदारशहर निवासी व हाल निवासी अहमदाबाद के महावीर प्रसाद दुगड़ ने अपनी माता रेशमी देवी दुगड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रीभैरव गोपाल गौशाला तोलियासर में 600 किलो तरबूज गौवंश को खिलाने की सेवा दी। गौशाला समिति के प्रदीप कुमार पूजारी, ओमप्रकाश राजपुरोहित, नितेश सिंह, जसकरण सिंह सहित गौसेवकों ने इस सेवा कार्य में सहयोगी बने। गौशाला समिति ने दानदाता का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर की भैरव गोपाल गौशाला में सरदारशहर के दानदाता ने गौवंश के लिए दी तरबूज सेवा।