May 20, 2026
00000001

एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफल हुए रविकांत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 8 अप्रैल की शाम को जारी हुए एसएससी सीजीएल की परीक्षा में रविकांत पुत्र चिरंजीलाल गौड़ निवासी हनुमान धोरा कॉलोनी भी सफल हुए है। रविकांत इनकम टैक्स ऑफिस सुपरीडेंट के पद पर चयनित हुए है। परिवार व जानकारों ने रविकांत को बधाइयां दे रहें है। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी के बल पर ये सफलता हासिल की है। बता देवें क्षेत्र से एक युवती व चार युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

रविकांत

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का टाइम टेबल जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2026। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का टाइम टेबल जारी हो गया है। 10वीं व 12वीं ओपन स्कूल की परीक्षाएं 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। 10वीं की परीक्षा 14 मई तक तथा 12वीं की 20 मई 2026 तक परीक्षाएं चलेगी। वहीं प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां 23 अप्रैल से 20 मई 2026 तक होगी। परिक्षार्थी ओपन स्कूल की वेबसाईट https://rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले सकते है। विद्यार्थी के लिए प्रवेश पत्र को संदर्भ केंद्र से प्रमाणित करवाने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र व फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लेकर उपस्थित होवें। संदर्भ केन्द्र 07063, पीएम श्री राउमावि, श्रीडूंगरगढ़ में प्राचार्य ममता गोयल व प्रभारी बिशन शर्मा से संपर्क कर जानकारी ले सकते है।