May 20, 2026
000000000

हनुमान जन्मोत्सव पर होगा हनुमान कथा का गुणगान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व होगा और इस उपलक्ष में कालू बास के बोथरा कुआं पुनरासर हनुमान मंदिर में संगीतमय हनुमान कथा का आयोजन होगा। हनुमान लीलाओं का गुणगान करने के लिए 5 दिवसीय आयोजन 8 अप्रैल को धूमधाम से कलश यात्रा के साथ प्रांरभ होगा। कलश यात्रा 8 अप्रैल को सुबह 9.15 बजे सीताराम मंदिर से कथा स्थल तक जाएगी। कथा का वाचन पंडित विष्णुदत्त शास्त्री करेंगे। पुजारी श्रवणकुमार छंगाणी ने बताया कि कथा के आयोजकों द्वारा कथा की तैयारियां की जा रही है।
शिव भक्तों के लिए अमरनाथ दर्शन की ये होगी व्यवस्था, तिवाड़ी करेंगे 10वीं यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रावण माह और शिव भक्ति का विशेष संबंध है। ऐसे में प्रतिवर्ष सावन माह में आयोजित होने वाली अमरनाथ दर्शन की यात्रा इस बार 3 जुलाई को शुरू होगी और रक्षाबंधन, 9 अगस्त तक आयोजित होगी। विगत कुछ वर्षों से क्षेत्र के शिवभक्तों में इस यात्रा के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिवर्ष क्षेत्र के युवाओं के कई जत्थे बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचते है। श्रीडूंगरगढ़ के प्रसिद्ध पदयात्री श्यामसुंदर तिवाड़ी तो इस बार अमरनाथ के लिए दसवीं बार दर्शन करने के लिए उत्साहित है। 9 यात्राएं पूर्ण करने वाले तिवाड़ी क्षेत्र के शिवभक्तों के लिए निर्देशन एवं जानकारी देने के संबध में अपनी सेवांए भी दे रहे है। तिवाड़ी ने बताया कि अमरनाथ जाने का पंजीयन श्राइन बोर्ड की वेबसाईट पर ऑनलाईन करवाना होगा। पंजीयन से पहले मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी जरूरी होगा। इस बार 8 अप्रैल से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाए जा सकेगें और 14 अप्रैल से पंजीयन शुरू होगा। ऑफ लाइन पंजीयन बीकानेर जिले में एकमात्र पीएनबी बैंक की रानी बाजार शाखा में किया जा सकेगा। यहां 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से पंजीयन करवाया जा सकेगा। तिवाड़ी ने बताया कि उनकी इस बार 10वीं यात्रा होगी एवं उनकी पत्नी अम्बिका तिवाड़ी भी इस बार अपनी पांचवी यात्रा पूर्ण करेगी। विदित रहे कि श्यामसुंदर तिवाड़ी ने श्रीडूंगरगढ़ से अयोध्या जैसी 1000 किलोमीटर की पदयात्रा भी हाल ही में पूरी की थी। क्षेत्र में बाबा अमरनाथ जाने के इच्छुक शिवभक्त, अमरनाथ यात्रा के संबध मे अधिक जानकारी के लिए तिवाड़ी से 7851816832 पर सम्पर्क भी कर सकते है।