






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2022। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न और अपडेट करें अपना जीके।
1. राजस्थान में अंत्योदय योजना किस मुख्यमंत्री के काल में शुरू हुई?
उत्तर : भैरों सिंह शेखावत
2. मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर :2अक्टूबर 2011
3.इंदिरा रसोई का शुभारंभ कब हुआ?
उत्तर :20अगस्त2020
4.राजस्थान की पहली प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना कोनसी हैं?
उत्तर : भामाशाह योजना
5.राजस्थान में अक्षत योजना किस वर्ग को वित्तीय सहायता प्रदान करने से संबंधित है?
उत्तर:बेरोजगार युवाओं
6.राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन किस संस्था से वित पोषित है?
उत्तर :विश्व बैंक
7. राजस्थान में महिला कर्मचारियों के लिए लागू की गई “चाइल्ड केयर लीव” की अवधि क्या है?
उत्तर :730दिन
8.जयपुर मेट्रो की शुरुआत कब हुई?
उत्तर : 3मई2015
9.अविका कवच बीमा योजना किससे संबंधित है?
उत्तर : भेड़ की अप्राकृतिक मृत्यु
10.9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं को आपकी बेटी योजना में कितनी राशि दी जाती है?
उत्तर :1500 प्रति वर्ष
11.राजस्थान की पहली आयुर्वेदिक प्रयोगशाला कहा स्थापित की गई?
उत्तर : अजमेर
12.अक्षयपात्र फाउंडेशन का संबंध किससे है?
उत्तर :स्कूल में मिड डे मील से
13.नौकरी चाहने वालों से तंबाकू नही चबाने का वचन लेने की प्रक्रिया किस राज्य सरकार ने लागू की है?
उत्तर :राजस्थान
14.राज्यपाल की नियुक्ति का वर्णन कोनसे अनुच्छेद में है?
उत्तर : अनुच्छेद 155
15.शार्दुल खेल विद्यालय कहा स्थित हैं?
उत्तर :बीकानेर



